Home » राजस्थान » जोधपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:पुलिस सुरक्षा में जजों को बाहर निकाला गया; परिसर की तलाशी, 2 बजे से सुचारू होंगी कोर्ट

जोधपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:पुलिस सुरक्षा में जजों को बाहर निकाला गया; परिसर की तलाशी, 2 बजे से सुचारू होंगी कोर्ट

राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ और जयपुर पीठ को आज बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सुबह करीब 11 बजे धमकी भरा ईमेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और कोर्ट परिसरों को खाली करवाया।

जोधपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच सभी जजों का काफिला कोर्ट परिसर से बाहर निकाला गया। हालांकि, कोर्ट स्टाफ और वकीलों में वर्किंग को लेकर असमंजस बनी रही। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सूचना आई कि हाईकोर्ट में 2 बजे के बाद वर्किंग शुरू होगी।

जानकारी अनुसार- धमकी भरे ईमेल में क्या लिखा गया है, इसका खुलासा नहीं किया गया है। इतना जरूर बताया जा रहा है कि कोर्ट परिसर को बम विस्फोट से उड़ाने की धमकी दी गई है।

खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के अनुसार ईमेल में तमिलनाडु का जिक्र करते हुए विस्फोट की चेतावनी दी गई।

हाईकोर्ट रजिस्ट्रार (न्यायिक) की ओर से जारी सूचना।
हाईकोर्ट रजिस्ट्रार (न्यायिक) की ओर से जारी सूचना।

लगातार मिल रही धमकियों से कोर्ट का काम प्रभावित

पुलिस के आला अधिकारी, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंची और चप्पे-चप्पे की तलाशी शुरू कर दी गई। मुख्यपीठ परिसर में सुरक्षाकर्मी हर संदिग्ध वस्तु की जांच कर रहे हैं।

वकीलों के समूहों में इस घटना को लेकर चर्चा है कि लगातार मिल रही ऐसी धमकियों से कोर्ट का काम प्रभावित हो रहा है।

हालांकि पुलिस इसे गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल की मदद से ईमेल भेजने वाले का आईपी एड्रेस ट्रेस करने में जुटी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए तीन बड़े जल समझौते से बुझेगी आधे राजस्थान की प्यास:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह

जल जीवन मिशन से बदली गांवों की तस्वीर,8 साल में 64 लाख घरों तक पहुंचा पानी अटलजी का पूरा जीवन