Home » राजस्थान » पाटन में श्याम मंदिर में चोरी:चोरो नें चांदी का छत्र और 1500 रुपए नकद चुराए, पुलिस कर रही जांच

पाटन में श्याम मंदिर में चोरी:चोरो नें चांदी का छत्र और 1500 रुपए नकद चुराए, पुलिस कर रही जांच

पाटन इलाके के रामपुरा बेगा की नांगल स्थित श्याम मंदिर से अज्ञात चोरों ने बीती रात चांदी का छत्र और लगभग 1500 रुपए चोरी कर लिए।

ग्रामीणों ने बताया कि यह मंदिर रामपुरा पाटन रोड पर आबादी से कुछ दूरी पर स्थित है, जहां रात में कोई नहीं रहता। चोरों ने इसी का फायदा उठाकर मंदिर में प्रवेश किया। चोरों ने मंदिर में स्थापित प्रतिमा से चांदी का छत्र और मूर्ति के सामने चढ़ाए गए करीब 1500 रुपए चुराए। हालांकि, उन्होंने मंदिर में रखे दानपात्र से कोई छेड़छाड़ नहीं की।

चोरी की घटना का पता सुबह तब चला जब दर्शनार्थी मंदिर पहुंचे। सूचना मिलते ही ग्रामीण मंदिर परिसर में इकट्ठा हो गए और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

सूचना मिलने पर पाटन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS