Poola Jada
Home » राजस्थान » हरमाड़ा में सड़क-फुटपाथ पर अतिक्रमण, JDA की कार्रवाई:दुकानों के बाहर बने सीढ़ियां-रैंप को हटाया; 4 महीने पहले हुआ था भीषण सड़क हादसा

हरमाड़ा में सड़क-फुटपाथ पर अतिक्रमण, JDA की कार्रवाई:दुकानों के बाहर बने सीढ़ियां-रैंप को हटाया; 4 महीने पहले हुआ था भीषण सड़क हादसा

जयपुर के हरमाड़ा स्थित लोहामंडी इलाके में दुकानों के बाहर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) कर रहा है। दुकानों के बाहर बनाई सीढ़ियां, रैंप और अन्य अस्थायी निर्माण को हटाया जा रहा है। सड़क और फुटपाथ पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर ये बनाए गए थे।

जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) का दस्ता शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए पहुंचा। JDA की कार्रवाई से इलाके के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था की स्थिति न बने।

JDA की टीम लोहामंडी बाजार में दुकानों के बाहर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही है। JDA अधिकारियों ने कहा- यह कार्रवाई सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।

लोहामंडी इलाके में करीब चार महीने पहले नवंबर 2025 को एक डंपर ने तांडव मचा दिया था। इस भीषण और दुखद हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

पहले देखें PHOTOS

जेडीए शुक्रवार को हरमाड़ा के लोहामंडी इलाके में अतिक्रमण हटाने पहुंचा।
जेडीए शुक्रवार को हरमाड़ा के लोहामंडी इलाके में अतिक्रमण हटाने पहुंचा।
दुकानों के बाहर बने हुए रैंप और सीढ़ियों को जेडीए ने हटाया।
दुकानों के बाहर बने हुए रैंप और सीढ़ियों को जेडीए ने हटाया।
जेसीबी और अन्य मशीनों से जेडीए ने ये अतिक्रमण हटाए।
जेसीबी और अन्य मशीनों से जेडीए ने ये अतिक्रमण हटाए।

सुरक्षा के मद्देनजर की जा रही कार्रवाई

JDA की मौजूदा कार्रवाई को उस हादसे के बाद उठाए गए सुरक्षा कदमों से जोड़कर देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में सड़क संकरी होने और दुकानों के बाहर अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होता है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस जाब्ता तैनात, स्थिति नियंत्रण में

कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह के विरोध या विवाद से निपटने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस का जाब्ता तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। JDA टीम नियमानुसार अतिक्रमण हटाने का काम कर रही है। वहीं प्रशासन ने कहा कि शहर के अन्य इलाकों में इसी तरह अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा, ताकि सड़कों को सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके।

4 महीने पहले हुआ था दर्दनाक हादसा

दरअसल नवंबर 2025 को लोहामंडी इलाके में एक डंपर ने तांडव मचा दिया था। इस भीषण और दुखद हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद इलाके में सड़क सुरक्षा और अतिक्रमण को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए थे। स्थानीय लोगों ने तब प्रशासन को बताया था कि सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के कारण हादसे हो रहे हैं। इसके बाद अब जेडीए का पीला पंजा अवैध निर्माण ध्वस्त कर रहा है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS