Home » राजस्थान » कोटा में 400 फीट ट्यूबवेल मोटर से केबल चोरी:चोरों ने आधा किलोमीटर दायरे में 7 खेतों को बनाया निशाना

कोटा में 400 फीट ट्यूबवेल मोटर से केबल चोरी:चोरों ने आधा किलोमीटर दायरे में 7 खेतों को बनाया निशाना

कोटा में बदमाशों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में सेंध लगाई। बदमाश आधा किलोमीटर एरिया में 7 खेतों से 400 फीट बिजली की केबल चोरी कर भाग गए। सुबह जब किसान खेत में पानी देने पहुंचे तो केबल चोरी का खुलासा हुआ। जिसकी किसानों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

घटना गुरुवार रात दो बजे बाद देवली मांझी थाना क्षेत्र की है। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

कोटा के देवली मांझी थाना इलाके में करीब आधा किलोमीटर के दायरे में ट्यूबवेल मोटर की केबल काटकर चोर ले गए।
कोटा के देवली मांझी थाना इलाके में करीब आधा किलोमीटर के दायरे में ट्यूबवेल मोटर की केबल काटकर चोर ले गए।

ट्यूबवेल मोटर की केबल काट कर ले गए चोर

रविकांत शर्मा ने बताया कि चोरों ने आमली झाड़ और खडीपुर गांव को निशाना बनाया। यहां खेत की ट्यूबवेल मोटर की केबल काटकर ले गए। मोटर और बिजली के बोर्ड मौके पर ही छोड़ गए। सुबह खेत में मोटर बंद मिली तो सभी के होश उड़ गए। कुएं तक जाकर देखा तो चोरी का पता लगा।

कटी हुई ट्यूबवेल मोटर की केबल।
कटी हुई ट्यूबवेल मोटर की केबल।

आधा किलोमीटर के दायरे में करीब 400 फीट केबल चोरी

रविकांत ने बताया कि घटना रात 2 बजे बाद हुई है। बदमाश द्वारका लाल नायक के खेत से 30 फीट, गोबरी लाल सुमन के खेत से 80 फीट, धनपाल सुमन के खेत से 125 फीट, कालू लाल के खेत से 120 फीट, नंदकिशोर मीणा के खेत से 80, धन्नालाल मालव के खेत से 70 और मेरे खेत से 15 फीट केबल काट कर ले गए।

उन्होंने बताया कि सभी के खेत आधा किलोमीटर के दायरे में है। केबल कॉपर की थी। वर्तमान में बाजार में कॉपर की रेट 1000 से 1200 रुपए प्रति किलो है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS