Home » राजस्थान » विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किया एक करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों को शुभारम्भ

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किया एक करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों को शुभारम्भ

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को अजमेर शहर में विभिन्न स्थानों पर एक करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि अजमेर में सड़क विकास पर 110 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि खर्च हुई है। सैकड़ों करोड़ रूपए के अन्य विकास कार्य करवाए गए हैं। विकास की यह गति निरंतर जारी रहेगी।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर को श्रेष्ठ और आदर्श शहर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाऐंगे तथा इसके लिए प्रत्येक नागरिक को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है जो बीते डेढ़ वर्षों से अनवरत चल रही है और आने वाले वर्षों में भी जारी रहेगी। देवनानी शुक्रवार को अजमेर शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, नाला एवं सुरक्षा दीवार निर्माण कार्यों के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 72 एवं 73 में लगभग 21.55 लाख रुपए की लागत से आनंद नगर एवं विकासपुरी क्षेत्र में नाली निर्माण तथा कैलाशपुरी स्थित कम्युनिटी हॉल से विजय माथुर के मकान तक एवं हिलव्यू स्कूल के समाने सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है। इसके अतिरिक्त सिनेवल्र्ड चौराहा, अजमेर में वार्ड संख्या 3 के अंतर्गत सिनेवल्र्ड चौराहे से बांडी नदी क्रॉसिंग तक नाला एवं सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इसकी कुल लागत 88.70 लाख रुपए है। वहीं वार्ड 3 स्थित बंजारा बस्ती में 7.30 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य भी प्रारंभ किया गया। इस प्रकार एक करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शुभारंभ किया गया।
देवनानी ने कहा कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में अब तक 110 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से सड़कों का निर्माण कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि केवल सड़को के साथ नाली एवं नालों का निर्माण भी उतना ही आवश्यक है। इसी क्रम में अजमेर उत्तर क्षेत्र में लगभग 60 करोड़ रुपए की लागत से नालों का निर्माण कराया जा रहा है। इससे जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों का उल्लेख करते हुए बताया कि मरीजों की सहायता के लिए जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में स्पीकर हेल्प डेस्क प्रारंभ की गई है। इससे अब तक लगभग 12 हजार मरीजों को लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि अजमेर में मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर आर्थिक स्वीकृति लगातार दी जा रही है तथा सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। इससे गंभीर रोगों का उपचार अब अजमेर में ही संभव हो सकेगा।
देवनानी ने कहा कि कोटड़ा स्थित सैटेलाइट हॉस्पिटल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वर्तमान में अस्थायी रूप से संचालित किया जा रहा है। पेयजल समस्या के समाधान के लिए भी योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। वहीं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हाथीभाटा क्षेत्र में गैस आधारित जीएसएस की स्थापना की जाएगी।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शहर में साइंस पार्क, प्लैनेटेरियम, पर्यावरण पर्यटन के लिए लेपर्ड सफारी तथा वरुण सागर के सौंदर्यीकरण के अंतर्गत वरुण देव की प्रतिमा स्थापना जैसे कार्य किए जा रहे हैं। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आईटी पार्क की स्थापना की गई है।
शिक्षा क्षेत्र में भी नए कॉलेज एवं विद्यालय खोले जा रहे हैं। सैनिक स्कूल के लिए राशि स्वीकृत की गई है तथा विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए गांधी भवन लाइब्रेरी का विस्तार किया जा रहा है।
देवनानी ने बताया कि विधानसभा सत्र में आयुर्वेद विश्वविद्यालय से संबंधित विधेयक भी पारित होने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गौरव को बढ़ाने के लिए गुलामी के प्रतीकों के नाम बदले गए हैं और शहर की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त किया जा रहा है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे सनातन मूल्यों के प्रति समर्पित रहते हुए श्रेष्ठ अजमेर के निर्माण में अपना योगदान दें।
———

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

“बल्लूपुरा में इकोलॉजिकल जोन पर निर्माण का विवाद, अवैध वेयरहाउस पर उठे सवाल”

इकोलॉजिकल जोन में अवैध वेयरहाउस निर्माण चर्चा में, नियमों की अनदेखी के आरोप न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। राजधानी