Poola Jada
Home » राजस्थान » पीएम कुसुम योजना में प्रदेश ने 3 हजार मेगावाट क्षमता अर्जित की

पीएम कुसुम योजना में प्रदेश ने 3 हजार मेगावाट क्षमता अर्जित की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पीएम कुसुम योजना (कम्पोनेन्ट ए तथा सी) में राजस्थान ने तीन हजार मेगावाट की क्षमता अर्जित की है। डबल इंजन सरकार के विजन से किसान ‘अन्नदाता’ के साथ ’ऊर्जादाता’ और प्रदेश ऊर्जा के क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर’ बन रहा है। मुख्यमंत्री ने पीएम कुसुम योजना की इस उपलब्धि के लिए मेहनती किसानों, ऊर्जा विभाग और राजस्थान डिस्कॉम्स के कार्मिकों को बधाई दी है।
राजस्थान अक्षय ऊर्जा एवं सौर ऊर्जा के साथ-साथ पीएम कुसुम योजना कम्पोनेन्ट ए तथा सी में देश का अग्रणी राज्य है। राज्य सरकार के प्रयासों से प्रदेश के 22 जिलों में किसानों को अब दिन में बिजली मिल रही है। साथ ही, सौर ऊर्जा के क्षेत्र में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कम्पोनेन्ट बी में सोलर पम्पसेट लगाने पर अनुदान भी दिया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में अक्षय एवं सौर ऊर्जा क्षेत्र में प्रदेश नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा ‘समृद्ध किसान और खुशहाल राजस्थान’ का संकल्प भी साकार हो रहा है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS