Home » राजस्थान » जेडीए ने 3 किलोमीटर तक हटाया अतिक्रमण:लोहा मंडी रोड, 3 माह पहले इसी सड़क पर डंपर ने 15 लोगों को कुचला था

जेडीए ने 3 किलोमीटर तक हटाया अतिक्रमण:लोहा मंडी रोड, 3 माह पहले इसी सड़क पर डंपर ने 15 लोगों को कुचला था

हरमाड़ा लोहा मंडी रोड पर हुए दर्दनाक डंपर हादसे के तीन महीने बाद जेडीए ने सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने न्यू लोहा मंडी रोड पर करीब 3 किलोमीटर तक सड़क सीमा में आ रहे अतिक्रमण ध्वस्त कर सड़क को चौड़ा किया।

मास्टर प्लान के अनुसार यहां चौड़ाई 100 फीट निर्धारित है, लेकिन मौके पर 15 से 20 फीट तक स्थायी और अस्थायी निर्माण सड़क सीमा में बने हुए थे। जेडीए ने 5 जेसीबी और पोकलैंड मशीनों से दुकानों के बाहर बनी सीढ़ियां, रैंप, छज्जे और अन्य अतिक्रमण हटाए, जिससे सड़क का वास्तविक कैरिज-वे खुल सका।

12 घंटे चली कार्रवाई, विरोध के बीच ​कार्रवाई सड़क सीमा से अतिक्रमण हटाने के लिए जेडीए का दस्ता सुबह करीब 9 बजे लोहा मंडी रोड पहुंचा। कार्रवाई की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई और कुछ लोगों ने विरोध भी किया। प्रवर्तन शाखा अधिकारी, तहसीलदार, जेईएन और एटीपी की टीम मौके पर रही। सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक करीब 12 घंटे तक अभियान चला और दुकानों के बाहर बने अवैध निर्माण हटाए गए। नवंबर में इसी हरमाड़ा लोहा मंडी रोड पर तेज रफ्तार डंपर चालक ने सड़क किनारे खड़े और चल रहे लोगों को कुचल दिया था। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई थी और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए तीन बड़े जल समझौते से बुझेगी आधे राजस्थान की प्यास:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह

जल जीवन मिशन से बदली गांवों की तस्वीर,8 साल में 64 लाख घरों तक पहुंचा पानी अटलजी का पूरा जीवन