Poola Jada
Home » राजस्थान » सीकर में 30 साल की महिला से रेप की कोशिश:विरोध करने पर मारपीट, धमकी देकर भागा आरोपी

सीकर में 30 साल की महिला से रेप की कोशिश:विरोध करने पर मारपीट, धमकी देकर भागा आरोपी

सीकर में 30 साल की महिला के साथ रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। महिला के गांव का ही रहने वाला आरोपी महिला को अकेली देखकर उसके घर में घुसा। इसके बाद महिला से रेप करने की कोशिश की। आरोपी महिला को धमकी देकर फरार हो गया। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

30 साल की महिला ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 5 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे वह अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला एक युवक उसे अकेली देखकर घर में घुस गया। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ रेप करने की कोशिश की।

जब महिला ने आरोपी का विरोध किया और अपना पीछा छुड़ाना चाहा तो आरोपी ने महिला के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। महिला के चिल्लाने पर आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नाबालिग से रेप,3 लाख रुपए हड़पे

वहीं, दूसरी तरफ सीकर जिले में एक 17 साल की नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग लड़की के परिजनों ने बताया- उनकी बेटी को एक युवक भगाकर ले गया। इसने उनकी बेटी के साथ रेप किया। आरोपी ने बहकावे में लेकर और नाबालिग को ब्लैकमेल करके 3 लाख रुपए भी हड़प लिए।

स्पा सेंटर के पोस्टर पर महिला और युवतियों के नंबर लिखे

सीकर में एक आरोपी ने स्पा सेंटर पोस्टर पर एक महिला और दो-तीन युवतियों के नंबर लिख दिए। इन पोस्टर को जगह-जगह लगा दिया। जब महिला और युवतियों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने पुलिस को अवगत करवाया। पुलिस ने अब महिला की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS