Home » राजस्थान » आरपीटीसी किशनगढ़ में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा का प्रेरक प्रवास

आरपीटीसी किशनगढ़ में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा का प्रेरक प्रवास

पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा रविवार देर शाम किशनगढ़ क्षेत्र के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (आरपीटीसी) किशनगढ़ का दौरा किया। उन्होंने प्रशिक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं को करीब से देखा और बेहतर प्रशिक्षण के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

डीजीपी ने प्रशिक्षण संसाधनों का निरीक्षण करते हुए अतिरिक्त तैयारियों के संबंध में आरपीटीसी निदेशक राजन दुष्यंत से जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आउटडोर व इनडोर प्रशिक्षण देने वाले स्टाफ से फीडबैक लिया और उनका मनोबल बढ़ाते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी प्रशिक्षण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने प्रशिक्षकों को नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षणार्थियों को पुलिस की विभिन्न विधाओं में पारंगत करने हेतु निर्देशित किया।

महिला प्रशिक्षणार्थियों से सीधा संवाद

डीजीपी ने बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा सहित जीआरपी की महिला प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन में रहकर पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करें। पहली बार घर से बाहर आकर प्रशिक्षण ले रही महिला अभ्यर्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण के अनुभव व अर्जित कौशल के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षु महिला ट्रेनिंग स्टाफ के साथ मैस में बैठकर भोजन करते हुए प्रोत्साहित किया।

अच्छे पुलिसकर्मी ही नहीं, अच्छे इंसान भी बनें

इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए डीजीपी शर्मा ने कहा कि पुलिस सेवा केवल वर्दी तक सीमित नहीं है—एक अच्छे पुलिसकर्मी के साथ-साथ अच्छा ह्यूमन बीइंग बनना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को जाति धर्म क्षेत्रवाद से से दूर रहकर राष्ट्र की सुरक्षा और नागरिकों के जीवन, संपत्ति और सम्मान की सुरक्षा के लिए स्वयं को समर्पित रहने हेतु आह्वान किया। ईमानदारी, निष्पक्षता से संवैधानिक मूल्य की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।

बैरक व कैंपस सुविधाओं के लिए मौके से निर्देश

संवाद के दौरान डीजीपी ने बैरक एवं कैंपस में आवश्यक संसाधनों की जरूरतों को महसूस करते हुए राजस्थान पुलिस आवासन निगम को मौके से ही आवश्यक निर्देश जारी किए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (लॉ एंड ऑर्डर) वी.के. सिंह, महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज राजेंद्र सिंह, उपमहानिरीक्षक पुलिस कुंवर राष्ट्रदीप, राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य राजन दुष्यंत, पुलिस अधीक्षक अजमेर वंदिता राणा, कमांडेंट आरपीटीसी भंवर रणधीर सिंह उपस्थित रहे।
भी मौजूद रहे।

सोमवार को अजमेर रेंज की समीक्षा बैठक

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा सोमवार को भीलवाड़ा में अजमेर रेंज के पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर अपराध, कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

पहले पति ने सुसाइड किया था,अब पत्नी ने दी जान:जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर हॉस्पिटल लाए थे परिजन, पिता रक्षा मंत्रालय में कार्यरत

अलवर के सदर थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव में 40 साल की महिला ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। वह