Home » राजस्थान » प्रभारी मंत्री मंत्री जोराराम कुमावत सोमवार को रहेंगे बालोतरा क्षेत्र के दौरे पर

प्रभारी मंत्री मंत्री जोराराम कुमावत सोमवार को रहेंगे बालोतरा क्षेत्र के दौरे पर

राजस्थान सरकार के पशुपालन, गोपालन,डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट एवं जिला प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत सोमवार,9 फरवरी को प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम के तहत जोधपुर से सिणधरी,सिवाना एवं बालोतरा क्षेत्र का दौरा करेंगे।इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन–शिलान्यास कार्यक्रमों सहित स्थानीय आयोजनों में भाग लेंगे।
प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मंत्री जोराराम कुमावत प्रातः 08:30 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर 10:00 बजे लोहिड़ा सिणधरी के स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।इसके पश्चात 11:30 बजे लोहिड़ा सिणधरी से बायतू प्रस्थान कर 12:15 बजे ग्राम पंचायत मुख्यालय खोखसर पहुंचेंगे,जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का उद्घाटन एवं नवीन 33/11 केवी जीएसएस का शिलान्यास करेंगे। दोपहर 02:00 बजे ग्राम पंचायत केसुंबला भाटियान मुख्यालय पर नवीन 33/11 केवी जीएसएस का शिलान्यास किया जाएगा।इसके बाद 03:00 बजे गिड़ा पहुंचकर जोरड़िया की ढाणी पंचायत समिति गिड़ा,नवीन ग्राम पंचायत सुजन पर आयोजित धन्यवाद सभा कार्यक्रम में भाग लेंगे।शाम 04:30 बजे मंत्री कुमावत भाजपा जिला उपाध्यक्ष खेताराम प्रजापत के पिता जी के निधन पर उनके निवास स्थान बालोतरा पहुंचकर शोकसभा में सम्मिलित होंगे।इसके उपरांत शाम 05:00 बजे बालोतरा से उदेशी कुआ सोजत में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे,जिसके बाद कुमावत रात आठ बजे सोजत से पाली के लिए प्रस्थान कर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

गुजरात में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिया सोमनाथ महादेव का आशीर्वाद

सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सोमनाथ मंदिर आध्यात्मिक विरासत एवं राष्ट्रीय