Poola Jada
Home » राजस्थान » पंजाब जा रहे ट्रक से 35 लाख की अफीम पकड़ी:ड्राइवर-खलासी गिरफ्तार, अजमेर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा किया दर्ज

पंजाब जा रहे ट्रक से 35 लाख की अफीम पकड़ी:ड्राइवर-खलासी गिरफ्तार, अजमेर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा किया दर्ज

अजमेर पुलिस ने पंजाब जा रहे ट्रक से 35 लाख रुपए कीमत की 6 किलो अफीम बरामद की है। एक ड्राइवर और खलासी को भी गिरफ्तार किया है। श्रीनगर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच नसीराबाद सिटी एसएचओ की ओर से की जा रही है।

दरअसल, अजमेर जिला पुलिस की ओर से अवैध मादक पदार्थ की धड़पकड़ को लेकर अभियान चलाया गया है। इसी अभियान के तहत जिला स्पेशल टीम और नसीराबाद सदर पुलिस ने देर रात संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।

जड़वासा पुलिस चौकी के पास की नाकाबंदी

जानकारी के अनुसार, रविवार रात जिला स्पेशल टीम को सूचना मिली कि एक ट्रक के जरिए मादक पदार्थ सप्लाई किया जा रहा है। जिसके तहत जिला स्पेशल टीम इंचार्ज सत्यवान और नसीराबाद सदर थाना प्रभारी अशोक बिशु के नेतृत्व में जड़वासा पुलिस चौकी के पास नाकाबंदी की गई।

पुलिस ने पीछा कर ट्रक को श्रीनगर में रुकवाया

इस बीच एक मिनी ट्रक निकल रहा था जिसे पुलिस के द्वारा रुकवाया गया तो वह नाकाबंदी तोड़कर भाग गया। जिला स्पेशल टीम और नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने पीछा कर ट्रक को श्रीनगर में रुकवा लिया। ड्राइवर और चालक से पूछताछ की तो वह घबरा गए।

पुलिस टीम ने ट्रक की तलाशी ली तो टायर के पास 6 किलो अफीम छुपा रखी थी। पूछताछ करने पर दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया। श्रीनगर थाना पुलिस ने अफीम जब्त करते हुए पंजाब निवासी भूपेंद्र सिंह और कलवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई अफीम की मार्केट में कीमत करीब 35 लाख रुपए आंकी गई है। श्रीनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

पहले पति ने सुसाइड किया था,अब पत्नी ने दी जान:जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर हॉस्पिटल लाए थे परिजन, पिता रक्षा मंत्रालय में कार्यरत

अलवर के सदर थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव में 40 साल की महिला ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। वह