Home » राजस्थान » मांगलियावास पुलिस की ध्वनि प्रदूषण पर की कार्रवाई:तीन गिरफ्तार, गश्त के करते समय पकड़ा

मांगलियावास पुलिस की ध्वनि प्रदूषण पर की कार्रवाई:तीन गिरफ्तार, गश्त के करते समय पकड़ा

मांगलियावास थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे एक विशेष अभियान के तहत की गई। थाना अधिकारी अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गश्त के दौरान यह कार्रवाई की।

इस अभियान के तहत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। थाना अधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि आर.एन.सी. एक्ट (ध्वनि प्रदूषण से संबंधित) के तहत धुंवाड़िया निवासी पुनाराम, पिचोंलिया निवासी कानामरा और देवगढ़ राजसमंद निवासी लादू सिंह को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित RNC एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सहकारी समितियों को व्यवसाय में वृद्धि कर आय बढ़ाने की आवश्यकता:प्रशासक,राजफेड

राजफेड की 69वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि संभव न्यूज इन राजस्थान सुनील