पाली जिले के बगड़ी नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है।
करमावास पट्टा निवासी प्रकाशचंद पुत्र मोहनलाल मेघवाल ने थाने में रिपोर्ट दी। इसमें बताय कि पांच फरवरी को वह पिपलिया फैक्ट्री मै नौकरी पर गया हुआ था। पत्नी भी मजदूरी पर गई थी। घर पर दिन में कोई नही था और दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। मौका देखकर अज्ञात चोर चार फरवरी को दिनदहाड़े घर में घुस गए।
चोरों ने कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़ा और उसमें रखे सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। चोरी हुए गहनों में टूसी 25 ग्राम, चांदी का कन्दोरा 500 ग्राम, छड़ा जोडी 02 करीब 350 ग्राम और चार हजार रुपए कैश है।
रिपोर्ट में बताया कि साली बीमार होने पर रुपयों की जरुरत पड़ी तो उन्होंने अलमारी का लॉकर खोला। तो अंदर रखे रुपए और गहने गायब मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 15






