Home » राजस्थान » मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना:अब घर के पास होंगे 100 तरह के फ्री टेस्ट, मोबाइल पर रिपोर्ट, 9 केंद्र शुरू

मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना:अब घर के पास होंगे 100 तरह के फ्री टेस्ट, मोबाइल पर रिपोर्ट, 9 केंद्र शुरू

शहरवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना के तहत शहर की 8 अरबन डिस्पेंसरी और नयागांव पीएचसी को सैंपल कलेक्शन सेंटर बनाया गया है। इनमें मरीज ब्लड और दूसरे सैंपल दे सकेंगे। इनकी जांच रिपोर्ट मोबाइल पर मिलेगी। इस सुविधा से 80 हजार से अधिक लोगों को फायदा होगा।

मरीजों को छोटी-बड़ी जांचों के लिए मेडिकल कॉलेज में लाइनों में घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। डॉक्टर को दिखाने के बाद आभा आईडी से 100 से ज्यादा जांचें मुफ्त हो सकेंगी। सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि अभी योजना का पहला चरण है। इसमें अर्बन पीएचसी को कलेक्शन सेंटर बनाया है।

भूपालपुरा, आयड़, गोवर्धन विलास, धान मंडी, जगदीश चौक, मादड़ी इंडस्ट्रीयल एरिया, माछला मगरा और प्रतापनगर पीएचसी शामिल हैं। दूसरे चरण में ग्रामीण क्षेत्रों पर फोकस रहेगा। इसमें जिले के 28 सीएचसी, भींडर जिला अस्पताल, बड़गांव और वल्लभनगर के सेटेलाइट अस्पतालों में भी सुविधा शुरू होगी।

ये सभी जांचें शामिल

  • सामान्य : सीबीसी, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, यूरिन टेस्ट
  • लीवर और किडनी : एलएफटी (बिल-टी, एसजीओटी, एसजीपीटी) और आरएफटी (क्रेटिनिन, यूरिक एसिड)
  • गंभीर बीमारियां : डेंगू (एनएस वन व आईजीएम), एचआईवी, मलेरिया और थायराइड (टीएसएच)
  • विशिष्ट जांचें : लिपिड प्रोफाइल, विटामिन टेस्ट (एस फेरिटिन) और साइटोलॉजी।

ट्रोपोनीन-हार्मोन जैसे टेस्ट भी

हृदय रोग के शुरुआती लक्षणों और जोखिम की पहचान के लिए ट्रोपोनीन आई एंड टी टेस्ट भी करवाया जा सकेगा। यही नहीं, लिपिड प्रोफाइल में कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड (एसटीजी), अच्छे-बुरे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल/एलडीएल/वीएलडीएल) की विस्तृत जांच, रक्त के थक्के जमने की स्थिति का पता लगाने के लिए डी-डाइमर, कोआगुलेशन टेस्ट के तहत इसमें पीटी, एपीटीटी और बीटी-सीटी, हार्मोन और बांझपन संबंधी, एएमएच (एंटी मुलेरियन हार्मोन), प्रोलेक्टिन और बीएचजीसी, हार्मोन टेस्ट, शुगर के स्तर की सटीक जानकारी के लिए एचबीएवन-सी टेस्ट भी होंगे।

सैंपल डिस्पेंसरी पर ही लिए जाएंगे

  • मरीज अपने घर के पास ही जांच करवा सकेंगे
  • ब्लड और अन्य सैंपल डिस्पेंसरी पर ही लिए जाएंगे
  • रिपोर्ट मोबाइल पर डिजिटल रूप में मिलेगी
  • निजी लैब कंपनी के सहयोग से हब-स्पोक मॉडल पर सेवा चलेगी
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

पहले पति ने सुसाइड किया था,अब पत्नी ने दी जान:जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर हॉस्पिटल लाए थे परिजन, पिता रक्षा मंत्रालय में कार्यरत

अलवर के सदर थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव में 40 साल की महिला ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। वह