Home » राजस्थान » अवैध मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार:पिकअप जब्त, प्लास्टिक के कट्टों में भरकर ले जा रहे थे डोडा-पोस्त

अवैध मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार:पिकअप जब्त, प्लास्टिक के कट्टों में भरकर ले जा रहे थे डोडा-पोस्त

पीसांगन थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 26 किलोग्राम से ज्यादा डोडा पोस्त बरामद किया गया, साथ ही उसकी पिकअप गाड़ी भी जब्त कर ली गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सीओ ग्रामीण रामचन्द्र चौधरी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पीसांगन थाना प्रभारी सरोज चौधरी ने अपनी टीम के साथ तुरंत एक्शन लिया। पीसांगन थाना क्षेत्र की सरहद लेसवा रोड पर एक संदिग्ध पिकअप को रोका गया। जांच में गाड़ी में प्लास्टिक के कट्टे भरे मिले, जिनमें अवैध डोडा पोस्त भरा हुआ था।

कट्टों को जब्त कर तौला गया, तो कुल वजन 26.164 किलोग्राम निकला। आरोपी, अलीपुरा पीसांगन निवासी मेहबूब अली पुत्र शहादत अली, को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह माल कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाने की योजना थी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद