Home » राजस्थान » ब्यावर में डोडा-पोस्त से भरा ट्रक पकड़ा:सीक्रेट चैम्बर में हो रही थी तस्करी, 454 किलो नशा जब्त

ब्यावर में डोडा-पोस्त से भरा ट्रक पकड़ा:सीक्रेट चैम्बर में हो रही थी तस्करी, 454 किलो नशा जब्त

ब्यावर में सदर थाना पुलिस ने एक कार्रवाई करते हुए ट्रक में सीक्रेट चैम्बर बनाकर की जा रही डोडा-पोस्त की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 454 किलो 850 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त जब्त किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 30 लाख रुपए बताई जा रही है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है।

पुलिस के अनुसार 8 फरवरी की देर शाम एक गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर रानी बाग रिसोर्ट के पास ब्यावर हाईवे पर एक ट्रक को रोका गया। प्रारंभिक जांच में ट्रक खाली प्रतीत हो रहा था, क्योंकि उसकी ट्रॉली में उसी आकार की चद्दर लगाकर वेल्डिंग की गई थी। संदेह होने पर जब गहनता से जांच की गई, तो ट्रक की चेसिस के ऊपर टूल बॉक्स में बॉडी के नीचे बनाए गए गुप्त चैम्बर में डोडा-पोस्त से भरे 30 प्लास्टिक के कट्टे मिले।

जब्त किए गए डोडा-पोस्त का कुल वजन 454 किलो 850 ग्राम पाया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी चम्पालाल जाट पुत्र खेताराम, निवासी ग्राम भुणिया, थाना धनाउ, तहसील सेड़वा, जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास