Poola Jada
Home » राजस्थान » विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किया सड़क निर्माण कार्यों का शुभारम्भ

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किया सड़क निर्माण कार्यों का शुभारम्भ

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को अजमेर शहर के वार्ड 3 अर्जुन नगर, माली मौहल्ला एवं अम्बे विहार कॉलोनी मुख्य मार्ग तथा पास की गलियों में विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का शुभारम्भ किया।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को वार्ड 3 में अम्बे विहार कॉलोनी मुख्य मार्ग व गलियों में 28 लाख रूपए की लागत की सड़क निर्माण तथा अर्जुन नगर एवं माली मौहल्ला में 13 लाख रूपए की लागत की सड़क निर्माण कार्यों का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में अब तक 110 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से सड़कों का निर्माण किया जा चुका है और यह सिलसिला लगातार जारी है।

वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए आधारभूत ढांचे के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सड़कें किसी भी क्षेत्र की जीवन रेखा होती हैं, जो आवागमन को सुगम बनाने के साथ व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच को भी सशक्त करती हैं। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से सभी वार्डों में सड़क, नाली, विद्युत एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

वासुदेव देवनानी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए तथा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखते हुए हर मोहल्ले तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि पेयजल संकट के स्थायी समाधान के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। तीन रिजर्वायर का निर्माण किया जाएगा। वहीं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हाथीभाटा क्षेत्र में गैस आधारित जीएसएस की स्थापना की जाएगी।

उन्होंने पर्यटन एवं रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शहर में साइंस पार्क, प्लैनेटेरियम, पर्यावरण पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए लेपर्ड सफारी तथा वरुण सागर के सौंदर्यीकरण के अंतर्गत वरुण देव की प्रतिमा स्थापना जैसे कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आईटी पार्क की स्थापना की जा चुकी है।

इस अवसर पर दीपक शर्मा,सुभाष जाटव,महेंद्र सिंह रावत, राधिका सोनी, विजय सिंह टाक,गणेश साहू सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

पहले पति ने सुसाइड किया था,अब पत्नी ने दी जान:जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर हॉस्पिटल लाए थे परिजन, पिता रक्षा मंत्रालय में कार्यरत

अलवर के सदर थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव में 40 साल की महिला ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। वह