Home » राजस्थान » प्रभारी सचिव ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक फ्लैगशिप योजनाओं और बजट घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

प्रभारी सचिव ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक फ्लैगशिप योजनाओं और बजट घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

पशुपालन,मत्स्य एवं गोपालन सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव डॉ समित शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को नगर परिषद सभागार कुचामन में जिला स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रभारी सचिव ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, बजट घोषणाओं और जिले के विकास कार्यों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में प्रभारी सचिव डॉ. शर्मा ने राज्य सरकार की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति जांची और अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभिन्न विभागों की बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों और भूमि आवंटन को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

प्रभारी सचिव डॉ समित शर्मा ने जिले में गिरदावर सर्किल पर आयोजित किये जा रहे ग्राम उत्थान शिविरों की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक आमजन को लाभांवित किया जाए और समस्याओं का त्वरित और संतोषजनक निस्तारण किया जाए।

बैठक के दौरान जिला प्रभारी सचिव ने जिले में पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, शहरी क्षेत्रों में सफाई व रुडिप द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्य और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए ।

प्रभारी सचिव ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालयों में समय पर उपस्थित हो और कार्यस्थल को सेवास्थल मानकर कार्य करे और अपने- अपने विभागों की सेवा प्रदायगी में सुधार कर विभागीय सेवाओं को मजबूत बनाये।

इससे पूर्व जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत ने जिले में फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं एवं विकास कार्यों तथा पंच गौरव की कार्य योजना प्रगति से अवगत कराया।

इस दौरान बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहनलाल खटनावलिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर नेमीचंद खारिया सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रभारी सचिव डॉ समित शर्मा ने इंदौखा में किया ग्राम उत्थान शिविर का निरीक्षण

भूणी में किया मनरेगा कार्य का निरीक्षण

बैठक से पूर्व जिला प्रभारी सचिव डॉ समित शर्मा ने नावां तहसील के इंदौखा गिरदावर सर्किल पर आयोजित ग्राम उत्थान शिविर का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने ग्राम भूणी में मनरेगा कार्य का अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने शिविर में उपस्थित अधिकारियों से शिविर की प्रगति, विभिन्न योजनाओं के तहत लभांवितों की संख्या, आमजन को दी जा रही योजनाओं की जानकारी की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने शिविर में उपस्थित आमजन से संवाद कर राज्य सरकार द्वारा शिविरों के माध्यम से किये जा रहे कार्यों के बारे में संवाद किया।

इस अवसर पर प्रभारी सचिव डॉ. शर्मा ने शिविर में लाभार्थियों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अन्तर्गत पट्टे/ प्रोपर्टी पार्सल, प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत लाभार्थियों को गृह प्रवेश प्रमाण पत्र व आवास की चाबी तथा मंगला पशु बीमा योजना की पॉलिसी प्रदान की।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी को जिला कलेक्ट्रेट में दी गई भावभीनी विदाई

गरिमामय समारोह में प्रशासनिक दक्षता,संवेदनशीलता और नवाचारों को किया गया याद अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्मृतिचिन्ह व पुष्पगुच्छ भेंट कर जताया आभार