Home » राजस्थान » करौली पुलिस का ऑपरेशन शिकंजा ऑनलाइन सट्टे के बड़े सिंडिकेट के 8 और सदस्य गिरफ्तार

करौली पुलिस का ऑपरेशन शिकंजा ऑनलाइन सट्टे के बड़े सिंडिकेट के 8 और सदस्य गिरफ्तार

महानिदेशक पुलिस के निर्देशानुसार संगठित अपराधियों और माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत करौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन में ऑपरेशन शिकंजा के तहत पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क पर कड़ा प्रहार करते हुए 08 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।इस कार्रवाई के साथ ही इस हाईटेक सट्टा नेटवर्क में अब तक कुल 14 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

बिग बैश लीग और आईपीएल पर लगाते थे दांव

एसपी सोनवाल ने बताया कि यह गिरोह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों, विशेषकर ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग और आईपीएल पर करोड़ों का सट्टा संचालित कर रहा था।आरोपी क्रिकेट गुरु लाइव जैसे ग्रुप बनाकर लोगों को ₹1 के बदले दोगुना पैसा करने का लालच देते थे।सट्टे की राशि का लेनदेन फोन-पे और अन्य डिजिटल माध्यमों से किया जाता था। तकनीकी विश्लेषण से सामने आया है कि इस गिरोह के तार हिण्डौन, करौली, गंगापुर सिटी और जयपुर तक फैले हुए हैं।

पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास

सोमवार को पुलिस ने हिंडौन निवासी रहीस (02 मुकदमे), विक्रम (05 मुकदमे), दिनेशचंद ( 03 मुकदमे), संतोष (07 मुकदमे), रामनिवास (03 मुकदमे), भगवान सहाय (03 मुकदमे), हेमराज उर्फ हेमू (01 मुकदमे) और बबलू (04 मुकदमे) को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह सट्टा किंग अमीनउद्दीन और अन्य मुख्य सरगनाओं के संपर्क में रहकर करोड़ों के अवैध मुनाफे का खेल खेल रहा था।

इस पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग आईजी भरतपुर रेंज कैलाश चन्द्र विश्नोई के निर्देशन में की गई। सदर हिण्डौन थानाधिकारी पुरुषोत्तम लाल और उनकी टीम ने तकनीकी सहयोग से आरोपियों को दबोचा। इस सफलता में कांस्टेबल प्रधान और हेमेन्द्र की विशेष भूमिका रही। पुलिस अब इन आरोपियों के मोबाइल डेटा के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य एजेंटों और बड़े खाईवालों की तलाश कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी को जिला कलेक्ट्रेट में दी गई भावभीनी विदाई

गरिमामय समारोह में प्रशासनिक दक्षता,संवेदनशीलता और नवाचारों को किया गया याद अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्मृतिचिन्ह व पुष्पगुच्छ भेंट कर जताया आभार