Home » राजस्थान » जयपुर घूमने आए दो जापानी टूरिस्ट लापता:दिल्ली से टैक्सी में आए थे, बैग छोड़कर मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट में गए थे, वापस नहीं लौटे

जयपुर घूमने आए दो जापानी टूरिस्ट लापता:दिल्ली से टैक्सी में आए थे, बैग छोड़कर मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट में गए थे, वापस नहीं लौटे

जयपुर घूमने आए दो जापानी टूरिस्ट लापता हो गए। टैक्सी ड्राइवर को खाना खाने की कहकर दोनों मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। उनके बैग टैक्सी में ही थे।

अशोक नगर पुलिस स्टेशन में ड्राइवर ने दोनों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार दोनों तीन दिन पहले ही इंडिया आए थे। पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार दोनों की तलाश सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है।
पुलिस के अनुसार दोनों की तलाश सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है।

6 फरवरी को दोनों दिल्ली पहुंचे थे

SHO (अशोक नगर) मोतीलाल ने बताया- टैक्सी ड्राइवर पिकेंद्र कुमार ने बताया- 6 फरवरी को दोनों जापानी पर्यटक (हिबिक्की शिब्बा और युमा) ट्यूरिट वीजा पर दिल्ली आए थे।

अगले दिन वो दोनों को लेकर जयपुर के ब्रह्मपुरी स्थित एक होटल में आया था। वहां से देर शाम दोनों टूरिस्ट अशोक नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने की कहकर गए थे। फिर वापस नहीं लौटे।

सुबह तक इंतजार करता रहा ड्राइवर

पर्यटकों के पास मोबाइल थे, लेकिन ड्राइवर के पास उनके नंबर नहीं थे। ड्राइवर 8 फरवरी की सुबह तक रेस्टोरेंट के बाहर उनके लौटने का इंतजार करता रहा, लेकिन दोनों पर्यटक वापस नहीं लौटे।

उनके बैग टैक्सी में ही थे। काफी इंतजार के बाद भी पर्यटकों के नहीं पहुंचने पर अशोक नगर थाने में ड्राइवर ने रिपोर्ट दी। पुलिस ने दोनों टूरिस्ट के टैक्सी में रखे बैग अपनी कस्टडी में ले लिए हैं और मामले की जांच कर रही है।

दोनों का जयपुर के अलग-अलग टूरिस्ट स्पॉट पर जाने का प्लान था।

रेस्टोरेंट से दोनों तुरंत बाहर निकल गए

पुलिस का कहना है- आस-पास लगे CCTV फुटेजों की जांच की है। फुटेज में दोनों टूरिस्ट रेस्टोरेंट में एंटर करने के करीब 5 मिनट बाद ही वहां से बाहर निकलकर पैदल जाते दिखाई दे रहे हैं।

दोनों टूरिस्ट फिलहाल कहां है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों टूरिस्ट को जयपुर में दो रात रुकना था। यहां से रणथंभौर और आगरा होते हुए वापस दिल्ली लौटना था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

पहले पति ने सुसाइड किया था,अब पत्नी ने दी जान:जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर हॉस्पिटल लाए थे परिजन, पिता रक्षा मंत्रालय में कार्यरत

अलवर के सदर थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव में 40 साल की महिला ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। वह