Home » राजस्थान » थाईलैंड की राजकुमारी के विजिट में पुलिस बिजी,डिलीवरी-बॉय ने संभाला-ट्रैफिक:सर्किल पर पुलिस नहीं दिखी तो आधे घंटे तक डिलीवरी बॉय ने देखी व्यवस्था

थाईलैंड की राजकुमारी के विजिट में पुलिस बिजी,डिलीवरी-बॉय ने संभाला-ट्रैफिक:सर्किल पर पुलिस नहीं दिखी तो आधे घंटे तक डिलीवरी बॉय ने देखी व्यवस्था

जोधपुर में थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नरिरत्ना राजकन्या के VVIP मूवमेंट के चलते शहर के ज्यादातर पुलिसकर्मी को उनके जाब्ते में लगा दिया गया। इससे शहर के कई प्रमुख चौराहों और सड़कों पर जाम लग गया। इस दौरान शास्त्री नगर के ट्रैफिक प्वाइंट पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। जाम देखकर एक डिलीवरी बॉय ने मोर्चा संभाला और ट्रैफिक को आधे घंटे तक कंट्रोल किया।

वहीं इसे लेकर अब शहर में पुलिस की व्यवस्था पर लोग सवाल उठा रहे हैं।

थाईलैंड की राजकुमारी रविवार को शहर में आई थी। वे शहर में सोमवार को मेहरानगढ़ किले में घूमने निकली थी। इस दौरान उनके लिए पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता लगाया गया।

जोधपुर में डिलीवरी बॉय ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था।
जोधपुर में डिलीवरी बॉय ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था।

शास्त्री नगर में प्वाइंट पर हुआ मामला पूरा मामला जोधपुर के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के सामने के प्वाइंट पर सोमवार का है। यहां दोपहर के समय ट्रैफिक प्वाइंट पर पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। इधर पीक आवर होने के चलते रास्ते में जाम लग गया। इसे देख एक डिलीवरी बॉय ने हिम्मत दिखाई।

ट्रैफिक पुलिस की गुमटी में खड़े रहकर ट्रैफिक संभाला। करीब 30 मिनट तक युवक मोर्चा संभाले हुए नजर आया। इसकी वजह से ट्रैफिक सुचारू हो सका।

घटना के लोगों ने बनाए वीडियो हालांकि घटना से जुड़े फोटो वीडियो पर लोग पुलिस को ट्रोल करने लगे तो मौके पर पुलिस पहुंची और ट्रैफिक कंट्रोल करना शुरू किया। इस घटनाक्रम को लेकर शहर के लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि पुलिस थाईलैंड की राजकुमारी की आवभगत में व्यस्त है। शहर का ट्रैफिक रामभरोसे है। जबकि थाने के बाहर ही ट्रैफिक पुलिस का अस्थायी नाका भी है।

पुलिस ने कहा- दूसरे प्वाइंट से भेजा था पुलिसकर्मी घटनाक्रम को लेकर ADCP ट्रैफिक शालिनी राज ने बताया- दोपहर के समय वहां के प्वाइंट पर पुलिसकर्मी नहीं था। इसका पता चलने पर दूसरे प्वाइंट से पुलिसकर्मी को भेजकर ट्रैफिक कंट्रोल करवाया गया। पुलिस ने थाईलैंड की राजकुमारी के दौरे को लेकर अतिरिक्त जाब्ता लगा रखा था। ट्रैफिक प्वाइंट से पुलिस को VVIP ड्यूटी में नहीं लगवाया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

पहले पति ने सुसाइड किया था,अब पत्नी ने दी जान:जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर हॉस्पिटल लाए थे परिजन, पिता रक्षा मंत्रालय में कार्यरत

अलवर के सदर थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव में 40 साल की महिला ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। वह