Home » राजस्थान » खाटूश्यामजी में SHO ने कॉलर पकड़कर युवक को पटका,VIDEO:गेट लगाने को लेकर आम पब्लिक भिड़ी, पुलिस बोली- जवानों से अभद्रता, हाथापाई की कोशिश की

खाटूश्यामजी में SHO ने कॉलर पकड़कर युवक को पटका,VIDEO:गेट लगाने को लेकर आम पब्लिक भिड़ी, पुलिस बोली- जवानों से अभद्रता, हाथापाई की कोशिश की

सीकर जिले के खाटूश्यामजी में सोमवार को गेट लगाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। खाटूश्यामजी थाने के SHO पवन कुमार चौबे ने युवक की कॉलर पकड़कर बीच सड़क पर पटक दिया।

पुलिस के इस बर्ताव का विरोध करते हुए लोगों ने कहा कि यह गलत है। पुलिस को हाथ नहीं उठाना चाहिए था।

SHO ने कहा कि गेट लगाने का विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस के साथ हाथापाई की कोशिश की। अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को मजबूरन हस्तक्षेप करना पड़ा। खाटूश्यामजी में 21 से 28 फरवरी तक फाल्गुन लक्खी मेला लगेगा।

पुलिस-पब्लिक विवाद की 3 PHOTOS…

गेट लगाने को लेकर पुलिस और लोगों के बीच बहस और हाथापाई हुई।
गेट लगाने को लेकर पुलिस और लोगों के बीच बहस और हाथापाई हुई।
SHO पवन कुमार ने कॉलर पकड़कर युवक को धक्का दिया।
SHO पवन कुमार ने कॉलर पकड़कर युवक को धक्का दिया।
SHO ने युवक को धक्का देकर कुछ इस तरह बीच सड़क पर पटक दिया।
SHO ने युवक को धक्का देकर कुछ इस तरह बीच सड़क पर पटक दिया।

लोहे का गेट लगाने के दौरान पुलिस से कहासुनी स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार दोपहर में खाटू कस्बे में मोदी चौक मार्ग पर मेला शुरू होने से पहले भीड़ नियंत्रण के लिए लोहे का गेट लगाया जा रहा था। इसी बीच खाटूश्यामजी थाने के SHO पवन कुमार चौबे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने गेट लगाने का विरोध शुरू कर दिया, जिसके बाद कहासुनी होने लगी।

खाटू कस्बे में मोदी चौक मार्ग पर मेला शुरू होने से पहले भीड़ नियंत्रण के लिए लोहे का गेट लगाया जा रहा था। इसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे थे। स्थानीय लोग नहीं चाहते थे कि वहां गेट लगे। उनका कहना था कि गेट लगने से उनके घर आने-जाने में परेशानी होती है। घूमकर आन पड़ता है। गाड़ियां तक नहीं ले जा पाते।

इसी बात को लेकर पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई। पुलिस भीड़ नियंत्रण करने के लिए हर साल मेला मार्ग पर भीड़ को कंट्रोल करने के लिए गेट लगाती है।

SHO पवन कुमार चौबे ने आरोप लगाया कि विरोध के दौरान लोगों ने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज की और हाथापाई की कोशिश की। SP प्रवीण नायक नूनावत ने कहा कि अभी वीडियो सामने आया है और इसके आधार पर जांच की जाएगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

पहले पति ने सुसाइड किया था,अब पत्नी ने दी जान:जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर हॉस्पिटल लाए थे परिजन, पिता रक्षा मंत्रालय में कार्यरत

अलवर के सदर थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव में 40 साल की महिला ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। वह