Home » राजस्थान » पाली में महिला के 12 लाख के गहने चोरी:शादी में आई थी, बैग से हो गए गायब, पुलिस जुटी जांच में

पाली में महिला के 12 लाख के गहने चोरी:शादी में आई थी, बैग से हो गए गायब, पुलिस जुटी जांच में

पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन में एक शादी समारोह के दौरान महिला के बैग से करीब 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता ने मारवाड़ जंक्शन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार सोजत सिटी निवासी मोनिका पत्नी लक्ष्मीनारायण शादी समारोह में शामिल होने मारवाड़ जंक्शन आई थीं। समारोह के बाद 6 फरवरी को वह निजी बस से सोजत स्थित अपने घर लौटीं। घर पहुंचने पर जब उन्होंने अपना बैग चेक किया तो उसमें रखे करीब 8 तोला सोने के आभूषण और लगभग 100 ग्राम चांदी के गहने गायब मिले। साथ ही बैग की चेन भी खुली हुई थी।

पीड़िता ने आशंका जताई है कि बस में चढ़ते समय भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने बैग की चेन खोलकर गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद