Poola Jada
Home » राजस्थान » सादड़ी में लूट का एक फरार आरोपी गिरफ्तार:मुख्य सरगना अजय मारवाड़ी अभी भी फरार, चार आरोपी रिमांड पर

सादड़ी में लूट का एक फरार आरोपी गिरफ्तार:मुख्य सरगना अजय मारवाड़ी अभी भी फरार, चार आरोपी रिमांड पर

सादड़ी पुलिस ने बारली सादड़ी में बंद मकान से हुई नकबजनी के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह वारदात 20 जनवरी की मध्यरात्रि को हुई थी, जिसमें 3 लाख रुपए नकद और लाखों के सोने-चांदी के जेवर चोरी हुए थे। इस मामले का मुख्य सरगना अजय मारवाड़ी अभी भी फरार है।

पुलिस ने अजय मारवाड़ी और रघवीर उर्फ रघुबीरसिंह सिख की तलाश में वडोदरा, गुजरात में दबिश दी। कांस्टेबल संतराम, सुरेश और एएसआई भगवानसिंह की टीम ने एकता नगर, वडोदरा से फरार आरोपी रघवीर उर्फ रघुबीर सिख को गिरफ्तार किया।

एएसआई भगवानसिंह के अनुसार, गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने नकबजनी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। न्यायालय के आदेश पर वे 12 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में हैं।

रघवीर उर्फ रघुबीर सिख को सोमवार सुबह सादड़ी लाया गया। न्यायालय ने उसे 12 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा है और चोरी हुए जेवरात व नकदी की बरामदगी के आदेश दिए हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

पहले पति ने सुसाइड किया था,अब पत्नी ने दी जान:जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर हॉस्पिटल लाए थे परिजन, पिता रक्षा मंत्रालय में कार्यरत

अलवर के सदर थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव में 40 साल की महिला ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। वह