Poola Jada
Home » राजस्थान » ‘साहब, आश्वासन तो सब देते हैं, काम कोई नहीं करता’:बुजुर्ग की बात सुन जहाजपुर MLA ने हाथ पर लिखा- एक साल में बन जाएगा पुल

‘साहब, आश्वासन तो सब देते हैं, काम कोई नहीं करता’:बुजुर्ग की बात सुन जहाजपुर MLA ने हाथ पर लिखा- एक साल में बन जाएगा पुल

भीलवाड़ा में जहाजपुर MLA के पास मंच पहुंचे बुजुर्ग ने कहा- साहब, आश्वासन तो सब देते हैं, काम कोई नहीं करता…। इस पर जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने बातों में नहीं, बल्कि बुजुर्ग के हाथ पर लिखकर भरोसा दिया। पेन से हाथ पर लिखा- एक साल में पुल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के कांटी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में विधायक गोपीचंद मीणा ने करोड़ों रुपए की लागत से बने दर्जनभर विकास कार्यों का एक साथ लोकार्पण करने पहुंचे थे। इस दौरान कांटी-घेवरिया खाल पर लंबे समय से लंबित पुलिया निर्माण की मांग उठाई।

बुजुर्ग रामेश्वर लाल सेन मंच पर पहुंचे और बोले- कांटी-घेवरिया खाल पर लंबे समय से पुलिया अटकी हुई है। इस पर विधायक ने पेन से हाथ पर लिखकर आश्वासन दिया।

बुजुर्ग के हाथ पर लिखा एक साल में पुल का निर्माण कार्य पूरा करवाएंगे।
बुजुर्ग के हाथ पर लिखा एक साल में पुल का निर्माण कार्य पूरा करवाएंगे।

बुलडोजर से फूल बरसाए, ऊंट पर बैठाकर पहुंचाया सभा स्थल

कार्यक्रम से पहले ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। उन्हें ऊंट पर बैठाकर सभा स्थल तक लाया गया। चार बुलडोजरों से फूल बरसाकर अभिनंदन किया गया। प्रशासक रतनलाल बलाई ने विधायक गोपीचंद मीणा, निवर्तमान प्रधान करण सिंह और जिला महामंत्री कन्हैयालाल जाट को गदा भेंट की। युवाओं ने भी चार बुलडोजरों पर चढ़कर फूल बरसाए और जोरदार स्वागत किया।

विधायक ने कहा- कांग्रेसी नेता हिस्ट्रीशीटरों के मुकदमे निपटाने में लगे रहे

विधायक मीणा ने कहा- पांच साल तक कांग्रेस सरकार सिर्फ सेटिंग करने में लगी रही। आमजन के लिए कोई ठोस काम नहीं हुआ। कांटी-घेवरिया की पुलिया आज भी अधूरी है। किसानों को बिजली नहीं मिली, और शिकायत करने पर कहा जाता था कि लोड सेटिंग चल रही है।

स्थानीय कांग्रेसी नेता अपने और हिस्ट्रीशीटरों के मुकदमे निपटाने में लगे रहे, जबकि सरकार खुद को बचाने की सेटिंग में व्यस्त रही।

हमने महज दो साल में 15 हजार प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए हैं। न गिनकर दिया, न तौलकर- जिसने जो मांगा, उससे ज्यादा दिल खोलकर दिया है।

कार्यकम स्थल तक ऊंट पर बैठाकर लेकर आते ग्रामीण।
कार्यकम स्थल तक ऊंट पर बैठाकर लेकर आते ग्रामीण।

इन कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास

विधायक मीणा ने सामुदायिक चौक की चारदीवारी, गढ़ के बालाजी मंदिर में लालबाई-फूलबाई टीन शेड, मीणा का खेड़ा विद्यालय में चारदीवारी और खेल मैदान में मिट्टी भराई, गणेश घाट, शिव मंदिर विश्रांति गृह, जुनी कांटी चारभुजा नाथ मंदिर टीन शेड, मोडिया खेड़ा रोड पर सार्वजनिक वाचनालय, कांटी श्मशान घाट, बैरवा मोहल्ला वाचनालय विश्रांति गृह सहित कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले विद्यालय भवन का शिलान्यास भी किया गया।

जेसीबी से फूल बरसाकर स्वागत किया गया।
जेसीबी से फूल बरसाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में रहे मौजूद

कार्यक्रम में निवर्तमान प्रधान करण सिंह, निवर्तमान उपजिला प्रमुख शंकर लाल गुर्जर, जिला महामंत्री कन्हैयालाल जाट, पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश तिवाड़ी, जहाजपुर प्रधान प्रतिनिधि किशोर शर्मा, नंदराय, सुरेश पाराशर, मंडल अध्यक्ष दुर्गालाल धाकड़, कोटड़ी मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सैन, वरिष्ठ नेता धर्मीचंद जीनगर, योगेंद्र सिंह, प्रशासक रतनलाल बलाई, गोपाल सिंह कानावत, देवी लाल बैरवा, शिवलाल जाट, भागचंद सनाढ़्य, शंकर सिंह, पूर्व सरपंच रामलाल लोंदा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम में गदा देकर स्वागत किया गया। इस दौरान जय श्री राम के जयकारे लगे।
कार्यक्रम में गदा देकर स्वागत किया गया। इस दौरान जय श्री राम के जयकारे लगे।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

पहले पति ने सुसाइड किया था,अब पत्नी ने दी जान:जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर हॉस्पिटल लाए थे परिजन, पिता रक्षा मंत्रालय में कार्यरत

अलवर के सदर थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव में 40 साल की महिला ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। वह