Home » राजस्थान » सीकर में लिफ्ट का हुक टूटने से दो दबे, मौत:निजी स्कूल की दूसरी मंजिल के कंस्ट्रक्शन के दौरान हादसा, मजदूर सहित दो की मौत

सीकर में लिफ्ट का हुक टूटने से दो दबे, मौत:निजी स्कूल की दूसरी मंजिल के कंस्ट्रक्शन के दौरान हादसा, मजदूर सहित दो की मौत

सीकर में निजी स्कूल की कंस्ट्रक्शन साइट पर सीमेंट लिफ्ट का हुक टूटने से बड़ा हादसा हो गया। लिफ्ट के नीचे दबने से एक मजदूर सहित दो लोगों की मौत हो गई।

शहर में जयपुर-झुंझुनूं बाइपास पर एक निजी स्कूल की बिल्डिंग में दूसरी मंजिल बन रही है। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे हादसा हुआ। हादसे में मजदूर सूरज (36) सहित सुभाष (42) घायल हो गए थे। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। सुभाष स्कूल में किसी परिचित से मिलने आया था।

सूचना मिलने पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शव को सीकर के एसके अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। परिजनों की मौजूदगी में दोनों के शव का पोस्टमार्टम होगा।

हुक टूटने के बाद नीचे गिरी लिफ्ट।
हुक टूटने के बाद नीचे गिरी लिफ्ट।

अचानक लिफ्ट का हुक टूटने से हादसा, दोनों नीचे दबे स्कूल में दूसरी मंजिल का काम चल रहा है। इस दौरान सीमेंट ऊपर ले जाने के लिए लगी लिफ्ट अचानक गिर गई। ऐसे में उसके नीचे आने से सूरज (36) पुत्र भंवरलाल निवासी मध्य प्रदेश और सुभाष (42) पुत्र किशन निवासी परसरामपुरा नवलगढ़ गंभीर घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए सीकर के एसके अस्पताल लाया गया। जहां पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया- दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

सूरज के तीन और सुभाष के चार बच्चे जानकारी के अनुसार सूरज मध्य प्रदेश से पत्नी और बच्चों के साथ सीकर में मजदूरी करने आया था। वहीं मृतक सुभाष स्कूल में किसी परिचित से मिलने के लिए आया था। इसी दौरान हादसा हुआ। सूरज के एक लड़की और दो लड़के हैं। वहीं सुभाष के चार संतान हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

पहले पति ने सुसाइड किया था,अब पत्नी ने दी जान:जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर हॉस्पिटल लाए थे परिजन, पिता रक्षा मंत्रालय में कार्यरत

अलवर के सदर थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव में 40 साल की महिला ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। वह