Home » राजस्थान » 5 साल बाद सुलझा भरतपुर पूर्व राजपरिवार का विवाद:विश्वेन्द्र सिंह ने बेटे संग फोटो पोस्ट कर लिखा-सुखद मुलाकात; अनिरुद्ध बोले-कॉफी पीने गया था

5 साल बाद सुलझा भरतपुर पूर्व राजपरिवार का विवाद:विश्वेन्द्र सिंह ने बेटे संग फोटो पोस्ट कर लिखा-सुखद मुलाकात; अनिरुद्ध बोले-कॉफी पीने गया था

भरतपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने करीब पांच साल बाद बेटे अनिरुद्ध सिंह के साथ सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड किया है। कैप्शन लिखा- ‘आज जवाहर रिजॉर्ट में बहुत दिनों बाद मेरे बेटे युवराज अनिरुद्ध भरतपुर से सुखद मुलाकात हुई।’

वहीं अनिरुद्ध ने भी एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘मुझे कॉफी पीने का शौक है। पिताजी ने नई कॉफी मशीन खरीदी है। मैं कॉफी पीने चला गया।’

दोनों के बीच करीब 5 साल से विवाद चल रहा था। इसके बाद ये फोटो सामने आने के बाद दोनों के बीच सुलह होने की संभावना जताई जा रही है।

पहले देखिए वो तस्वीर, जिसे पूर्व मंत्री ने पोस्ट किया

तस्वीर, जिसे अनिरुद्ध ने रिपोस्ट कर कैप्शन लिखा

5 साल पहले बेटे ने की थी अनबन पर पोस्ट

31 मई 2021 को अनिरुद्ध सिंह ने पिता के साथ हुई अनबन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इससे पहले अनिरुद्ध सिंह पारिवारिक अनबन की बातों को नकारते रहे थे।

प्रॉपर्टी को लेकर भी हुआ था विवाद

इधर, करीब 6 महीने पहले 24 अगस्त 2025 को पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पारिवारिक कलह पर खुलकर लिखा था। उस वक्त अनिरुद्ध ने एक पोस्ट कर पिता विश्वेन्द्र सिंह पर बयाना स्थित बंध बारैठा की कोठी को अवैध रूप से बेचने का आरोप लगाया था।

जवाब में विश्वेन्द्र सिंह ने लिखा था- हकीकत में कोठी बंध बारैठा मेरी निजी संपत्ति थी। राजपरिवार की संपत्ति नहीं थी। इसको बेचने के लिए मैं अधिकृत था। इसलिए मेरी पत्नी दिव्या सिंह ने मुझसे जबरदस्ती लिखवा कर बिकवाया था। दिव्या सिंह ने उस पैसे से नई दिल्ली में एक महंगा फ्लैट अपने नाम से लिया। इसलिए यह कहना कि कोठी बंध बारैठा को अवैध रूप बेचा गया है, ये गलत है।

विवाद के चलते लगाई थी याचिका

विवाद के कारण मार्च 2024 में विश्वेन्द्र सिंह ने बेटे और पत्नी के खिलाफ SDM कोर्ट में एक याचिका लगाई थी। हालांकि ये याचिका SDM कोर्ट ने खारिज कर दी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद