राजर्षि राज(पुलिस उपायुक्त,दक्षिण) ने बताया कि जिला जयपुर दक्षिण में चोरी नकबजनी की घटनाओं की रोकथाम हेतु सघन गश्त करते हुए आसूचना संकलन कर ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिये समस्त सहायक पुलिस आयुक्त जयुपर दक्षिण एवं समस्त थानाधिकारीगण जयपुर दक्षिण को निर्देशित किया गया था। दिनांक 29.01.2026 को परिवादिया रचना सबीखी ने दर्ज करवाया कि दिनांक 28.01.26 को शाम 6.30 से 9.30 बजे के मध्य उनका परिवार घर से बाहर गये हुए थे। जब घर पर वापस आये तब घर के मुख्य दरवाजे की कुडी टूटी हुई थी और सीसीटीवी कैमरा भी टूटा हुआ था तथा कमरे के अन्दर रखी लोहे की अलमारी टूटी हुई थी जिसमें रखी उसकी लाखों की ज्वैलरी एवं नकदी सब चोरी हो गये। आदि रिपोर्ट पर पुलिस थाना विधायकपुरी पर अभियोग संख्या 33/2026 धारा 305(1). 331 (4) BNS के तहत पंजीबद्ध कर वारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात बदमाशान की तलाश प्रारम्भ की गई।
घटना की गंभीरता एवं सी स्कीम जैसी पॉश कोलोनी को मध्यनजर रखते हुए आरोपीगण की दस्तयाबी हेतु ललित किशोर शर्मा RPS अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दक्षिण के नेतृत्व में बनवारीलाल मीणा(आरपीएस) / नितिशा जाखड(आरपीएस) के निकट सुपरविजन में नरेन्द्र भडाना पु०नि० थानाधिकारी विधायकपुरी, रविना हदावत उ० नि० टीम, विशम्बर पु०नि० प्रभारी DST मय समस्त टीम, लोकेश कुमार हैड कानि. 634 साईबर सेल जयुपर दक्षिण की एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
गठित पुलिस टीम द्वारा टीम द्वारा घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियो के भागने के रूट पर करीबन 500 सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये। अलग-अलग टीमों द्वारा साईबर सेल जयपुर दक्षिण के तकनीकी इनपुट के आधार पुलिस थाना विधायकपुरी टीम एवं
जिला विशेष टीम को अज्ञात बदमाशान की गिरफतारी के लिए दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश रवाना किया गया। नरेन्द्र भडाना पु०नि० थानाधिकारी के नेतृत्व में साईबर सेल से समन्वय रखकर तकनिकी आधार पर कार्य करते हुए दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश जाने वाली टीम को डेटा उपलब्ध करवाये गये एवं बदमाशों का रिकॉर्ड तैयार किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत करते हुए परम्परागत एवं तकनीकी पुलिसिंग का उम्दा प्रदर्शन करते हुए बदमाशों को ट्रैक कर रुट मैप तैयार कर दिल्ली के मयूर विहार ईलाका एवं बिजनौर उत्तर प्रदेश में दबिश देकर दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। प्रकरण में अन्य मुल्जिमानों के सम्बन्ध में अनुसंधान कर खुलासा किया जायेगा।
तरीका वारदात
मुल्जिमान से किये गये अनुसंधान से सामने आया है कि वो पहले तो वो सूने/बन्द पड़े मकानों की रैकी करते हैं और फिर मौका देख कर वारदात को अंजाम देते हैं। वारदात के दौरान आरोपी गाडी की नम्बर प्लेट चौरी करते हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद चोरी गई संपत्ति को आपस में बांट कर ऐशो आराम करते हैं।
नाम पता गिरफ्तारशुदा मुल्जिमान-
01. शान मोहम्मद उर्फ शानू पुत्र स्व०इस्लामुद्दीन उम्र 25 साल निवासी झुग्गी नंबर E-63, A-37 ब्लॉक नंबर 27, संजय कैम्प त्रिलोकपुरी पुलिस थाना मयूर विहार दिल्ली ईस्ट।
02. शकील अहमद पुत्र अतीक अहमद निवासी मोहल्ला काजि यादगान तहसील व थाना चान्दपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश।






