Home » राजस्थान » अरावली के पास पक्की दीवार बनेगी:हाईवे पर एक्सीडेंट रोकने के लिए कैमरे लगेंगे, पंचायतों में यूथ गेम्स होंगे

अरावली के पास पक्की दीवार बनेगी:हाईवे पर एक्सीडेंट रोकने के लिए कैमरे लगेंगे, पंचायतों में यूथ गेम्स होंगे

राजसमंद को बाजार से मार्बल इंडस्ट्री समेत अन्य घोषणाओं की उम्मीद है। वित्त मंत्री डिप्टी सीएम दीया कुमारी बजट पेश कर रहीं हैं।

इसमें राज्य की अरावली पर्वतमाला की करीब 4 हजार हेक्टेयर भूमि की जगह पर 130 करोड़ की लागत से पक्की दीवार बनाई जाएगी। वहीं खान, पुलिस, वन विभाग के प्रयासों से अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बजट में बड़ी घोषणाएं

  • जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की नियुक्ति की घोषणा
  • करीब 6500 गांवों को हर घर नल हर घर जल योजना से जोड़ा जाएगा।
  • करीब 3 लाख नए पेयजल कनेक्शन भी दिए जाएंगे।
  • इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में 1800 करोड़ रुपए की लागत से नई सड़कें और ब्रिज बनाएगी।
  • अगले साल 15 नए रेलवे ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज बनाए जाएंगे।
  • हाईवे पर एक्सीडेंट रोकने के लिए प्रदेश भर में 2 हजार कैमरे भी लगाए जाएंगे।
  • गर्मी में पर्याप्त पेजजल के लिए 600 ट्यूबवेल लगेंगे।
  • समर कंटिजेंसी के लिए हर कलेक्टर को 1-1 करोड़ मिलेंगे।
  • प्रत्येक जिले में स्कूल ऑन व्हील्स स्थापित होगा
  • कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को लैपटॉप के लिए ई-वाउचर के माध्यम से 20 हजार तक की सहायता।
  • कक्षा 1 से 8 वीं तक के 40 लाख स्टूडेंट्स को फ्री यूनिफॉर्म के लिए 250 करोड़ खर्च होंगे।
  • सभी सरकारी स्कूलों में टायलेट्स बनेंगे।
  • ग्राम पंचायत स्तर पर होंगे यूथ गेम्स
  • सभी शहरी निकायों में लगेंगी स्ट्रीट लाइट
  • सीएम स्वरोजगार योजना के तहत 10 लाख तक ब्याज फ्री कर्ज,अनुदान दिया जाएगा।
  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तर्ज पर प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की स्थापना होगी।
  • कॉलेज स्टूडेंट के लिए ड्रीम प्रोग्राम चलाया जाएगा।
  • नशे के खिलाफ राज सवेरा के नाम से अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत नशे से ग्रस्त युवाओं को नशा छुड़वाने और उनके पुनर्वास के काम होंगे।
  • युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रत्येक जिले में इंडस्ट्री पार्टनर को जोड़कर सेंटर खोले जाएंगे
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।