Home » राजस्थान » 38 हजार फीट पर यात्रियों की अटकीं सांसें:बैंकॉक-जयपुर एयर एशिया फ्लाइट ने म्यांमार एयरस्पेस में लगाए एक दर्जन से ज्यादा चक्कर; 164 यात्री थे सवार

38 हजार फीट पर यात्रियों की अटकीं सांसें:बैंकॉक-जयपुर एयर एशिया फ्लाइट ने म्यांमार एयरस्पेस में लगाए एक दर्जन से ज्यादा चक्कर; 164 यात्री थे सवार

बैंकॉक से जयपुर आ रही एयर एशिया की इंटरनेशनल फ्लाइट में सवार 164 पैसेंजर्स की उस समय सांसें थम गईं। जब फ्लाइट ने कुछ दूरी के बाद अचानक आसमान में गोल-गोल चक्कर लगाने शुरू कर दिए। मामला एयर एशिया की फ्लाइट FD-130 का गुरुवार रात का है। इस फ्लाइट ने रात 8:29 मिनट बजे बैंकॉक से टेकऑफ किया था। उड़ान भरने के करीब 35 मिनट बाद ही फ्लाइट की गतिविधि ने पैसेंजर्स को घबराने पर मजबूर कर दिया।

दरअसल, जब फ्लाइट म्यांमार के एयरस्पेस में पहुंची तो उसने एक-दो नहीं बल्कि, एक दर्जन से ज्यादा बार गोल चक्कर लगाए। फ्लाइट ट्रैकिंग के अनुसार विमान लगभग 38 हजार फीट की ऊंचाई पर था और लगातार एक ही क्षेत्र में घूमता रहा। अचानक दिशा बदलने और बार-बार चक्कर लगाने से पैसेंजर्स के बीच डर का माहौल बन गया।

फ्लाइट में मौजूद कई पैसेंजर्स ने बताया- पहले तो उन्हें लगा कि यह सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा होगा। जब चक्कर लगातार जारी रहे, तो यात्रियों में बेचैनी बढ़ने लगी। कुछ पैसेंजर्स ने क्रू मेंबर्स से जानकारी लेने की कोशिश भी की, लेकिन उन्हें स्पष्ट कारण नहीं बताया गया।

एक घंटे देरी से पहुंची जयपुर लगभग एक दर्जन से ज्यादा चक्कर लगाने के बाद विमान ने आखिरकार जयपुर के लिए उड़ान जारी रखी। इस पूरी प्रक्रिया के चलते फ्लाइट अपने निर्धारित समय से लगभग एक घंटे देरी से जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची। जैसे ही फ्लाइट ने जयपुर में सुरक्षित लैंडिंग की। पैसेंजर्स ने राहत की सांस ली।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान ने म्यांमार एयरस्पेस में होल्डिंग पैटर्न क्यों अपनाया गया। क्या यह तकनीकी कारण था? एयर ट्रैफिक कंट्रोल का निर्देश या फिर मौसम से जुड़ी कोई स्थिति। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एयरलाइंस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।