नशा मुक्त राजस्थान मिशन को साकार करने की दिशा में जोधपुर पुलिस आयुक्तालय ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश के कड़े निर्देशों पर कार्य करते हुए सीएसटी और पुलिस थाना करवड़ ने संयुक्त रूप से रायड़ा की फसल की आड़ में अवैध अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है।
डीसीपी पूर्व पीड़ी नित्या ने बताया कि करवड़ थाना क्षेत्र के ग्राम माणकलाव में एक शातिर तस्कर ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए बेहद चालाकी भरा रास्ता अपनाया था। अभियुक्त प्रेमाराम (42) ने अपने खेत में बोई गई रायड़ा (सरसों) की फसल के बीचों-बीच अवैध रूप से अफीम के पौधे उगा रखे थे। उसे उम्मीद थी कि घनी सरसों की फसल के बीच ये पौधे किसी की नजर में नहीं आएंगे, लेकिन पुलिस की खुफिया सूचना ने इस योजना पर पानी फेर दिया।
बीट कांस्टेबल नगाराम की सटीक आसूचना पर सीएसटी प्रभारी महेराज तंवर और करवड़ थानाधिकारी परमेश्वरी की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया।रविवार 15 फरवरी को खेत और ट्यूबवेल पर दबिश दी गई। छापेमारी के दौरान मौके से 12 परिपक्व अफीम के पौधे और 150 छोटे-बड़े गोलाकार फलदार अफीम के डोडे
पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त प्रेमाराम पुत्र राणाराम विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है।
जोधपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि आपके आसपास कोई भी अवैध शराब, हथियार या मादक पदार्थों की बिक्री जैसी अनैतिक गतिविधि दिखे, तो तुरंत 100/112 या पुलिस के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 9530440800 पर सूचित करें। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।






