Home » राजस्थान » अजमेर मे अधीक्षण अभियन्ता, अजमेर विधुत वितरण निगम लिमिटेड अजमेर 50,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

अजमेर मे अधीक्षण अभियन्ता, अजमेर विधुत वितरण निगम लिमिटेड अजमेर 50,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. अजमेर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये बाबूलाल, अधीक्षण अभियन्ता, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, अजमेर को परिवादी से सम्बन्धित फर्म को पूर्व मे दिये गये वर्क ऑडर की एवज में 2,00,000 रूपये रिश्वत की मांग की जाकर जाकर आज दिनांक 16.02..2026 को रिश्वत राशि 2,00,000 रूपये में से परिवादी से रिश्वत राशि 50,000 रूपये प्राप्त किये जो रिश्वत राशि बरामद की जाकर रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. अजमेर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि बाबूलाल अधीक्षण अभियन्ता अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड अजमेर द्वारा परिवादी की फर्म को जारी किये गये वर्क ऑर्डर देने की एवज में राशि 2,10,000 रूपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है। दिनांक 11.02.2026 को रिश्वत की मांग का सत्यापन करवाया गया जिसमें 2,00,000 रूपये रिश्वत दिया जाना तय हुआ।

जिस पर महावीर सिंह राणावत, पुलिस अधीक्षक एसीबी अजमेर रेन्ज के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी अजमेर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वन्दना भाटी के नेतृत्व में आज मीरां बेनीवाल निरीक्षक पुलिस एंव टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये श्री बाबूलाल अधीक्षण अभियन्ता अजमेर विधुत वितरण निगम लिमिटेड अजमेर को 50,000 रूपये की रिश्वत लेते हुये पकडा गया है।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन एवं महानिरीक्षक राजेश सिंह के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा अग्रिम कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामलें मे भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जेडीए ने की बड़ी कार्रवाई, जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन ग्राम बगराना में मादक पदार्थ तस्कर द्वारा किये गये 02 मंजिला अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन ग्राम बगराना में मादक पदार्थ तस्कर द्वारा किये गये 02 मंजिला अवैध