Home » राजस्थान » ‘शिक्षा के मंदिर में ऐसी हरकत स्वीकार नहीं’:पार्षद बोलीं- आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई तो मातृशक्ति आंदोलन करेगी

‘शिक्षा के मंदिर में ऐसी हरकत स्वीकार नहीं’:पार्षद बोलीं- आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई तो मातृशक्ति आंदोलन करेगी

भीलवाड़ा के कॉलेज में नशे की हालत में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ और बदतमीजी के मामले में महिलाओं का गुस्सा आज फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाओं ने पार्षद के नेतृत्व में आरोपी प्रोफेसर को सस्पेंड करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कालेज प्रशासन को असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

शिक्षा के मंदिर में स्वीकार नहीं

पार्षद शर्मा ने बताया कि छात्रा के साथ शिक्षा के मंदिर में जो गलत हरकत की गई है वो किसी हालत में स्वीकार नहीं की जाएगी। आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ अगर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो मातृशक्ति उग्र आंदोलन के लिए सड़क पर उतरेगी।

यह था मामला

शुक्रवार को एग्जाम के दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर पर स्टूडेंट ने जांच के बहाने नशे में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। छात्रा ने इसका विरोध किया। इसके बाद कॉलेज की सीढ़ियों पर चढ़ने लगी तो प्रोफेसर ने थप्पड़ मारने की कोशिश की थी।

आरोपी 1998 से कॉलेज में है पुलिस ने आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को शराब के नशे में कार चलते हुए पकड़ा था। जिसकी मेडिकल जांच में पुष्टि भी हुई, पुलिस ने धारा 151 के तहत गिरफ्तार भी किया था।

इस दौरान आरती कोगटा, सुनीता कटारिया, इंदु बंसल, मंजू पालीवाल, शोभिक जागेटिया, गरिमा जैन, रेखा शर्मा, सुलक्षणा पंडित सहित बड़ी संख्या में महिलाएं इकट्ठा हुई और विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले में एबीवीपी और कॉलेज की अन्य छात्राओं ने भी प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंप कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।