Home » राजस्थान » वासुदेव देवनानी ने महाशिवरात्रि पर विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना

वासुदेव देवनानी ने महाशिवरात्रि पर विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को अजमेर स्थित विभिन्न शिवालयों में दर्शन-पूजन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

देवनानी ने अर्जी वाले महादेव मंदिर, रामनगर स्थित शिव मंदिर, भोलेश्वर महादेव मंदिर तथा जातोई दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने देवाधिदेव महादेव से क्षेत्र में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की प्रार्थना की।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि महाशिवरात्रि आत्मशुद्धि, संयम और आध्यात्मिक जागरण का पर्व है। भगवान भोलेनाथ की कृपा से समाज में शांति, सद्भाव और विकास की भावना सुदृढ़ होती है। उन्होंने कामना की कि महादेव की कृपा से अजमेर क्षेत्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और समस्त नागरिकों का जीवन मंगलमय बने। इस दौरान स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जेडीए ने की बड़ी कार्रवाई, जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन ग्राम बगराना में मादक पदार्थ तस्कर द्वारा किये गये 02 मंजिला अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन ग्राम बगराना में मादक पदार्थ तस्कर द्वारा किये गये 02 मंजिला अवैध