Home » राजस्थान » भरतपुर में आज 2 घंटे रहेगी बिजली बंद:बीडीए और BESL के कार्य के चलते कटौती, कई इलाके होंगे प्रभावित

भरतपुर में आज 2 घंटे रहेगी बिजली बंद:बीडीए और BESL के कार्य के चलते कटौती, कई इलाके होंगे प्रभावित

भरतपुर में आज जवाहर नगर, स्वर्ण जयंती नगर और सुभाष नगर के 11KV फीडर पर तय समय के अनुसार बिजली कटौती की जाएगी।

जवाहर नगर और स्वर्ण जयंती नगर में बीडीए के विकास कार्य और सुभाष नगर में हाई टेंशन लाइन मेंटेनेंस के चलते अलग अलग समय पर बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

यह जानकारी भरतपुर इलेक्ट्रिसिटी सर्विसेज लिमिटेड की ओर से दी गई है।

तीन फीडर पर रहेगी बिजली कटौती

भरतपुर इलेक्ट्रिसिटी सर्विसेज लिमिटेड के अनुसार जवाहर नगर और स्वर्ण जयंती नगर 11KV फीडर पर दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती होगी।

वहीं सुभाष नगर 11KV फीडर पर सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 1 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

बीडीए और BESL के कार्य के चलते कटौती

BESL के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर सुधीर प्रताप ने बताया कि भरतपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से जवाहर नगर और स्वर्ण जयंती नगर में पहले से तय विकास कार्य किए जा रहे हैं।

वहीं सुभाष नगर क्षेत्र में BESL की ओर से हाई टेंशन लाइन पर मेंटेनेंस का काम किया जाएगा।

सुभाष नगर में मेंटेनेंस के कारण असर

सुभाष नगर में मेंटेनेंस के दौरान आसपास के इलाकों में तय समय तक बिजली सप्लाई नहीं रहेगी। इस दौरान लोगों से वैकल्पिक व्यवस्था रखने की अपील की गई है।

इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

जवाहर नगर और स्वर्ण जयंती नगर फीडर बंद रहने के कारण जवाहर नगर, राजेंद्र नगर के कुछ इलाके, जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड, प्रदीप हॉस्पिटल के पीछे का क्षेत्र, बापू नगर, भूरी सिंह व्यायामशाला, जवाहर फार्म हाउस, अलख झलक बगीची और वायु बक्श आश्रम के आसपास के इलाकों में बिजली कटौती रहेगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जेडीए ने की बड़ी कार्रवाई, जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन ग्राम बगराना में मादक पदार्थ तस्कर द्वारा किये गये 02 मंजिला अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन ग्राम बगराना में मादक पदार्थ तस्कर द्वारा किये गये 02 मंजिला अवैध