Home » राजस्थान » साउथ अफ्रीका में भारतीय युवक की संदिग्ध मौत:4 दिन बाद आया शव,इंजेक्शन लगाने के बाद तोड़ा दम;गांव में दी समाधि

साउथ अफ्रीका में भारतीय युवक की संदिग्ध मौत:4 दिन बाद आया शव,इंजेक्शन लगाने के बाद तोड़ा दम;गांव में दी समाधि

साऊथ अफ्रिका में मजदूरी करने गए अलवर के युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत का कारण हार्ट अटैक आना बताया जा रहा है। साउथ अफ्रिका से डेथ के 4 दिन बाद रविवार रात को शव राजगढ़ के धमरेड़ पहुंचा।

सोमवार सुबह मृतक गंगाराम योगी को समाधि दी गई। जबकि इससे पहले रूस से एमबीबीएस के छात्र का शव भारत लाने में 11 दिन लगे थे।

मृतक गंगाराम योगी अलवर जिले के राजगढ़ तहसिल का रहने वाला है। वह 7 महीने पहले मजदूरी करने साउथ अफ्रीका गया था
मृतक गंगाराम योगी अलवर जिले के राजगढ़ तहसिल का रहने वाला है। वह 7 महीने पहले मजदूरी करने साउथ अफ्रीका गया था

युवक अलवर जिले के राजगढ़ तहसिल के धमरेड़ गांव का रहने वाला था। गंगाराम योगी (37) पुत्र छोटेलाल 15 अगस्त 2025 को मजदूरी के लिए साउथ अफ्रीका गया था। परिजनों के अनुसार वह वहां लुसाका में काम कर रहा था। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने के करीब आधे घंटे के भीतर उसकी मौत हो गई। समाज के प्रतिनिधि पुखराज योगी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शव को भारत लाने में मदद की है।

नाश्ते के बाद बिगड़ी तबीयत, इंजेक्शन के बाद मौत

भतीजे विष्णु कुमार योगी ने बताया- गंगाराम ने नाश्ता किया था। इसके बाद उसे सर्दी महसूस हुई और उसने दवा ली। आराम नहीं मिलने पर कमर में तेज दर्द शुरू हो गया। अस्पताल में इंजेक्शन लगाने के कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। परिवार को बताया गया कि हार्ट अटैक से जान गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जेडीए ने की बड़ी कार्रवाई, जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन ग्राम बगराना में मादक पदार्थ तस्कर द्वारा किये गये 02 मंजिला अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन ग्राम बगराना में मादक पदार्थ तस्कर द्वारा किये गये 02 मंजिला अवैध