Home » राजस्थान » बीकानेर रेंज पुलिस की कार्रवाई: 110 किलो डोडा पोस्त के साथ 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, लग्जरी स्कोर्पियो जब्त

बीकानेर रेंज पुलिस की कार्रवाई: 110 किलो डोडा पोस्त के साथ 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, लग्जरी स्कोर्पियो जब्त

बीकानेर रेंज में अवैध मादक पदार्थों और संगठित अपराध के खिलाफ छेड़े गए विशेष अभियान को आज उस समय बड़ी सफलता मिली, जब रेंज स्पेशल टीम और राजियासर पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में पंजाब के तीन शातिर तस्करों को दबोच लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्कोर्पियो गाड़ी बरामद की है।
बीकानेर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस हेमन्त शर्मा के सख्त निर्देशों पर रेंज में नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध एवं सतर्कता पवन कुमार भदौरिया और रेंज स्पेशल टीम प्रभारी संदीप पूनियां के सुपरविजन में इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
रविवार 15 फरवरी को राजियासर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने विशेष नाकाबंदी कर रखी थी। मुखबिर की सूचना पर जब हरियाणा नंबर की स्कोर्पियो को रुकवाकर तलाशी ली गई, तो गाड़ी के भीतर 01 क्विंटल 10 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी को जब्त कर मौके से तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
पंजाब के सरदूलगढ़ से जुड़े हैं तस्करों के तार
गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी पंजाब के मानसा जिले के रहने वाले हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सेमलसिंह (20), जसवन्त सिंह (35) और लवप्रीतसिंह (33) के रूप में हुई है। ये तीनों आरोपी सरदूलगढ़ इलाके के रहने वाले हैं और लंबे समय से राजस्थान से पंजाब में नशीले पदार्थों की सप्लाई के अवैध कारोबार में लिप्त थे।
इस सफल ऑपरेशन में राजियासर थानाधिकारी कलावती चौधरी और उनकी टीम के साथ-साथ रेंज कार्यालय के कांस्टेबल बाबूलाल का विशेष योगदान रहा। टीम के अन्य सदस्यों में एएसआई विमलेश कुमार, कांस्टेबल मनोज, आत्माराम कुलड़िया और धर्मपाल ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस अब पकड़े गए तस्करों से गहन पूछताछ कर रही है। जांच का मुख्य केंद्र यह है कि नशे की यह बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और पंजाब में इसे किसे सप्लाई किया जाना था। जल्द ही इस तस्करी के पूरे नेटवर्क और मुख्य सरगना का खुलासा कर उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जेडीए ने की बड़ी कार्रवाई, जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन ग्राम बगराना में मादक पदार्थ तस्कर द्वारा किये गये 02 मंजिला अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन ग्राम बगराना में मादक पदार्थ तस्कर द्वारा किये गये 02 मंजिला अवैध