Home » राजस्थान » काकलवाड़ा में बाड़े से 4 बकरियां और 3 बकरे चोरी:अराई थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पशुपालकों में चिंता

काकलवाड़ा में बाड़े से 4 बकरियां और 3 बकरे चोरी:अराई थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पशुपालकों में चिंता

अराई थाना क्षेत्र के काकलवाड़ा गांव में अज्ञात चोरों ने पशुपालक के बाड़े से चार बकरियां और तीन बकरे चोरी कर लिए। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने अराई थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह चोरी काकलवाड़ा निवासी कैलाश बेरवा बेटा मदन बेरवा के घर के बाड़े से रात के समय हुई। सुबह जब परिजन पशुओं को चारा डालने पहुंचे, तो उन्होंने बाड़ा खाली पाया। इसके बाद आसपास के क्षेत्रों में पशुओं की तलाश की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

ग्रामीणों के अनुसार उनके क्षेत्र में इस तरह की पशु चोरी की यह पहली घटना है। इस वारदात से स्थानीय पशुपालकों में अपने पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता और भय बढ़ गया है।

ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरी का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की है। अराई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।