Home » राजस्थान » ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत, भतीजा घायल:बाइक और गोलगप्पे के ठेले को टक्कर मारकर बिजली का पोल तोड़ा; ड्राइवर भागा

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत, भतीजा घायल:बाइक और गोलगप्पे के ठेले को टक्कर मारकर बिजली का पोल तोड़ा; ड्राइवर भागा

जयपुर में शुक्रवार दोपहर बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक महिला और उसके भतीजे को चपेट में ले लिया। इसके बाद बाइक और पतासी के ठेले को टक्कर मारते हुए बिजली के दो पोल को तोड़ते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली रूकी।

हादसे में महिला की मौत हो गई। वहीं घायल भतीजे को SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है। हरमाड़ा थाना पुलिस ने शनिवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

बिजली पोल को तोड़ते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली रुकी

SHO (हरमाड़ा) उदय यादव ने बताया कि हादसे में हरमाड़ा के नींदड़ मोड़ निवासी नानकी देवी (60) की मौत हो गई। घायल भतीजा मुकेश सैन (28) को SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। नानकी देवी अपनी बहन और भतीजे मुकेश के साथ शादी में जाने के लिए घर से निकली थी।

हरमाड़ा थाने के सामने नानकी और मुकेश खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। पैर में दर्द के चलते नानकी की बहन धीरे-धीरे पैदल आ रही थी। दोपहर करीब 12:30 बजे टोडी मोड की ओर से पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आई। तब अचानक सामने से आई कार को बचाने के चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली को ड्राइवर ने मोड़ दिया।

इसके बाद बेकाबू होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रोड किनारे खड़ी नानकी और उसके भतीजे मुकेश को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक बाइक और पतासी ठेले को चपेट में ले लिया और बिजली के दो पोल को तोड़ते हुए रूकी।

टक्कर मारने के बाद भागा ड्राइवर

हादसे के बाद ड्राइवर मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़कर भाग गया। हरमाड़ा थाना पुलिस ने लोगों की मदद से हादसे में घायल नानकी और मुकेश को SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया।

इलाज के दौरान शुक्रवार रात नानकी ने दम तोड़ दिया। घायल मुकेश का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

17 अप्रैल का दिन बनने वाला था ऐतिहासिक,कांग्रेस सहित विपक्ष ने इसे बना दिया काला पृष्ठ:भजनलाल शर्मा

70 वर्षों तक शासन करने वालों ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया,अब अवसर था तब भी महिलाओं के हितों