Home » राजस्थान » जोधपुर में दो सगी बहनों की मौत:आज आनी थी बारात, रात में बिगड़ी थी तबीयत

जोधपुर में दो सगी बहनों की मौत:आज आनी थी बारात, रात में बिगड़ी थी तबीयत

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के सूरसागर थाना इलाके के मणाई गांव में दो सगी बहनों संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। दोनों बहनों की आज ही शादी होने वाली थी।

एडीसीपी पश्चिम रोशन मीणा ने बताया कि मणाई गांव के निवासी दीप सिंह की बेटियां शोभा और विमला की मौत हुई है। दोनों की शादी तय थी और आज बारात आने वाली थी लेकिन इससे पहले ही उन्होंने यह कदम उठा लिया। मौत के कारण का सटीक पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद लगेगा। पुलिस ने जहां शुरू कर दी है और मृतक के परिवार से परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। दोनों बहनें निजी स्कूल में पढ़ती थी।

रात में हुआ था कार्यक्रम का आयोजन

एडीसीपी मीणा ने बताया कि शादी वाले घर में शुक्रवार देर रात तक बंदोली का प्रोग्राम चला। इसके बाद रात करीब 12 बजे अपने कमरे में सोने चली गई। इसके बाद सुबह 4 बजे करीब उनकी तबीयत खराब होगी इसके बाद परिजनों ने जोधपुर के एक निजी अस्पताल में लेकर गए। अस्पताल में पहुंचने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया जिसके बाद परिजन डेड बॉडी को घर लेकर आ गए।

इस घटना की जानकारी मृतकों मां ने करीब पांच बजे अपने भाई जसवंत सिंह को दी। जसवंत सिंह ने अन्य रिश्तेदारों और पुलिस को सूचित किया इसके बाद सुबह 6 बजे पुलिस मणाई गांव पहुंची। गांव में परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था पुलिस ने उसे रुकवाया।और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएच मोर्चरी में भिजवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के निर्देश में जयपुर में की ए श्रेणी आकस्मिक नाकाबंदी

अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश हेतु व्यापक कार्यवाही न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल