Home » राजस्थान » रामपुरा देवरिया खेड़ा से फरार आरोपी गिरफ्तार:25 किलो 180 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद, फुलिया कला पुलिस ने ठिकानों पर दबिश देकर पकड़ा

रामपुरा देवरिया खेड़ा से फरार आरोपी गिरफ्तार:25 किलो 180 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद, फुलिया कला पुलिस ने ठिकानों पर दबिश देकर पकड़ा

फुलिया कला थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई, जिसमें ग्राम रामपुरा देवरिया खेड़ा से 25 किलो 180 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ था।

थाना अधिकारी भवानी सिंह शेखावत (आरपीएस) के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के छिपने के ठिकानों पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नारायण (34) पुत्र लादू गुर्जर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।