Home » राजस्थान » 2 करोड़ के सोने की लूट में 2 गिरफ्तार:कारोबारी के पूर्व नौकर और शराब तस्कर के ड्राइवर ने रची थी साजिश, एक आरोपी दुबई फरार

2 करोड़ के सोने की लूट में 2 गिरफ्तार:कारोबारी के पूर्व नौकर और शराब तस्कर के ड्राइवर ने रची थी साजिश, एक आरोपी दुबई फरार

फालना के बेडल-पैरवा मार्ग पर 6 फरवरी को हुई करीब 2 करोड़ रुपए के सोने की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात में शामिल तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरा आरोपी दुबई फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर लूटे गए सोने की बरामदगी के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

लूट की वारदात में शामिल आरोपी कमलेश दुबई फरार हो गया।
लूट की वारदात में शामिल आरोपी कमलेश दुबई फरार हो गया।

बाली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैनसिंह महेचा ने बताया कि टिपरी निवासी जंगाराम जवाणा चौधरी(50) 2 किलो सोना लेकर फालना से शिवगंज जा रहे थे। यह सोना कारोबारी बाबूलाल चौधरी का था, जिसे विभिन्न कारोबारियों तक पहुंचाया जाना था। रास्ते में कार सवार बदमाशों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गिरते ही जंगाराम को कार में बैठाकर पिस्टल की नोक पर करीब 1250 ग्राम सोना लूट लिया, जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपए बताई गई है।

जांच में सामने आया कि लूट की साजिश कारोबारी के पूर्व कर्मचारी खुडाला निवासी हितेश कुमार जणवा चौधरी ने रची थी। उसे सोने की सप्लाई से जुड़ी पूरी जानकारी थी। उसने शराब तस्करी गिरोह के ड्राइवर सिंदरु निवासी मुकेश देवासी और जादरी निवासी कमलेश को साथ लेकर योजना बनाई। वारदात के बाद कमलेश को दुबई जाने के लिए नकदी दी गई और वह 16 फरवरी को विदेश भाग गया, जबकि हितेश मुंबई में छिप गया था।

थानाधिकारी विक्रम सिंह सांदु ने बताया कि मुकेश और हितेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।