Home » जयपुर » जयपुर डिस्कॉम ने दी परिवादी उपभोक्ताओं को राहत, फोरम ने की ऑनलाइन सुनवाई

जयपुर डिस्कॉम ने दी परिवादी उपभोक्ताओं को राहत, फोरम ने की ऑनलाइन सुनवाई

जयपुर डिस्कॉम ने दी परिवादी उपभोक्ताओं को राहत, फोरम ने की ऑनलाइन सुनवाई

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। बिजली बिलों से संबंधित विवादित मामलों में जयपुर डिस्कॉम के मुख्यालय स्थित निगम स्तरीय उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (सीएलजीआरफ) ने ऑनलाइन सुनवाई प्रारंभ कर परिवादी उपभोक्ताओं को राहत देना प्रारंभ कर दिया है।
जयपुर डिस्कॉम की प्रबंध निदेशक सुश्री आरती डोगरा की अध्यक्षता में मंगलवार को फोरम ने 6 मामलों की सुनवाई की। इनमें से 3 मामले जयपुर से बाहर के थे। इन प्रकरणों में परिवादी उपभोक्ता संबंधित सर्किल कार्यालय से ऑनलाइन जुड़े। उन्हें अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए जयपुर नहीं आना पड़ा।
विलंब भुगतान अधिभार माफ करने तथा विद्युत बिल पर बकाया ब्याज माफ करने संबंधी प्रकरणों में दो उपभोक्ता भिवाड़ी सर्किल कार्यालय से जुड़े। इसी प्रकार डिमांड सरचार्ज के बकाया से संबंधित प्रकरण में एक उपभोक्ता अधीक्षण अभियंता (ओ एंड एम) कार्यालय कोटा से जुड़े।
फोरम ने तीनों प्रकरणों को ऑनलाइन सुना और निर्णय पारित किया। उल्लेखनीय है कि परिवादियों के बिलिंग संबंधित 5 लाख रूपए से अधिक के विवादित मामलों की सुनवाई के लिए जयपुर डिस्कॉम के निगम मुख्यालय पर उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (सीएलजीआरफ) स्थापित है, जहां प्रबंध निदेशक की अध्यक्षता में ऐसे मामलों की प्रतिमाह सुनवाई की जाती है।
पूर्व में उपभोक्ताओं को सुनवाई के लिए व्यक्तिगत रूप से हाजिर होना पड़ता था। जयपुर डिस्कॉम ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए पिछले माह ही 19 फरवरी को आदेश जारी कर ऑनलाइन सुनवाई की व्यवस्था प्रारंभ की। इसके बाद यह प्रथम ऑनलाइन सुनवाई है।
जयपुर डिस्कॉम द्वारा जारी आदेश के अनुसार परिवादी उपभोक्ता को सुनवाई की तिथि से 3 कार्यदिवस पूर्व फोरम को अवगत कराना होता है, जिससे कि संबंधित सर्किल में ऑनलाइन सुनवाई के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें। इससे आने-जाने में लगने वाले समय की बचत होगी।
इसके साथ ही, निगम के कार्मिक भी अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए सर्किल कार्यालय से ऑनलाइन जुड़ सकेंगे। उन्हें भी फोरम के सामने व्यक्तिशः उपस्थित नहीं होना होगा। पहले उन्हें प्रकरणों में अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए निगम मुख्यालय जाना होता था। जिससे नियमित कामकाज प्रभावित होता था। उपभोक्ता फोरम को त्रुटिपूर्ण बिलिंग से संबंधित अपनी लिखित शिकायत रजिस्टर्ड डाक अथवा (secomml@jvvnl-org) पर ई-मेल तथा पोर्टल https://www.bijlimitra.com के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11