वैश्विक संकट में भी पेट्रोल डीजल की एक्साइज ड्यूटी पर राहत आम आदमी पर अतिरिक्त बोझ नहीं डालेगी सरकार:मदन राठौड़
न्यूज इन राजस्थान नई दिल्ली/जयपुर सुनील शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आज एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के प्रधानमंत्री के नेतृत्व,कार्यशैली और ऐतिहासिक उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल 8936 दिनों का हो चुका है,जो भारत के किसी भी राजनीतिक नेता के लिए एक रिकॉर्ड है।यह उनके निरंतर समर्पण, निर्णायक नेतृत्व और जनसेवा की मिसाल है।मदन राठौड़ ने कहा कि नरेंद्र मोदी का जीवन एक प्रेरणादायक यात्रा है,एक साधारण परिवार से निकलकर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचना।बचपन में अपने पिता के साथ चाय की दुकान पर काम करने से लेकर देशभर का भ्रमण कर सामाजिक,सांस्कृतिक, भौगोलिक और राजनीतिक अनुभव प्राप्त करना उनके आरंभिक जीवन संघर्ष को दिखाता है।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक के रूप में कार्य करते हुए मोदी ने संगठन कौशल विकसित किया,जिसके बाद वे भाजपा में महामंत्री (संगठन) और फिर राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने।कठिन परिस्थितियों में उन्होंने राज्य में प्रशासनिक स्थिरता और विकास को नई दिशा दी।गुजरात में उनके कार्यकाल के दौरान सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई बढ़ाने,नर्मदा जल को साबरमती तक पहुंचाने, बिजली और पानी की समस्याओं का समाधान करने तथा राज्य को औद्योगिक हब बनाने जैसे ऐतिहासिक कार्य हुए। आज साबरमती नदी एक प्रमुख पर्यटन स्थल बन चुकी है,जो उनकी दूरदर्शिता का उदाहरण है।गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्य अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा बन गए।पूरे देश में गुजरात मॉडल की चर्चा होने लगी थी I 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जी ने देश के विकास की नई आधारशिला रखी। उन्होंने देश के हर गांव तक बिजली पहुंचाने,बुनियादी ढांचे को मजबूत करने,मेक इन इंडिया और भारतमाला जैसी योजनाओं के माध्यम से औद्योगिक विकास और कनेक्टिविटी को बढ़ाने का कार्य किया।किसानों के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, ई-नाम जैसी योजनाएं शुरू कर कृषि क्षेत्र को सशक्त एवं किसानों को संबल देने का कार्य किया।महिलाओं, युवाओं और गरीब वर्ग के लिए मुद्रा योजना सहित अनेक योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला।मदन राठौड़ ने कहा कि वैश्विक मंच पर भी प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।अनेक देशों द्वारा उन्हें सर्वोच्च सम्मानों से नवाजा गया है,जो भारत की बढ़ती वैश्विक शक्ति का प्रमाण है।उन्होंने यह भी कहा कि आज जब विश्व कई प्रकार के संकटों से गुजर रहा है,तब भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है।जब वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें आसमान छू रही हैं,तब भारतीय उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 से घटाकर ₹3 कर दी गई तथा डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को शून्य कर दिया गया।इस कदम से भारतीय उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है और वैश्विक संकट के बावजूद आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ने दिया गया।यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि वर्तमान सरकार जनसेवा के प्रति कितनी संवेदनशील और प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि ऐसी दूरदर्शी नीतियां यह सुनिश्चित करती हैं कि भारत न केवल वैश्विक चुनौतियों का सामना मजबूती से करे,बल्कि अपने नागरिकों के हितों की भी पूर्ण रक्षा करे।उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा और 140 करोड़ देशवासियों के सपनों को साकार करने का कार्य जारी रहेगा।उन्होंने कामना की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वस्थ रहें और इसी प्रकार देश के लोगों की निरंतर सेवा करते रहें।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.






