Home » जयपुर » निदेशक माध्यमिक शिक्षा का जयपुर में औचक निरीक्षण

निदेशक माध्यमिक शिक्षा का जयपुर में औचक निरीक्षण

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निदेशक ने दिए निर्देश

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीताराम जाट द्वारा शुक्रवार को जयपुर जिले की सांगानेर एवं चाकसू पंचायत समितियों के राजकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान विद्यालयों के शैक्षिक वातावरण एवं शैक्षिक सत्र 2026-27 के प्रवेशोत्सव सघन अभियान के अंतर्गत जारी विभागीय दिशा-निर्देशों की अनुपालना की स्थिति का गहन मूल्यांकन किया गया।

निदेशक महोदय ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वाटिका, कुम्हारियावास एवं तितरिया का निरीक्षण किया।विभाग द्वारा प्रवेशोत्सव के लिए सर्वे कार्य चार चरणों में कराने के निर्देश दिए गए हैं,जिसका प्रथम चरण 27 मार्च को निर्धारित था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी,सांगानेर ग्रामीण द्वारा उसी दिन प्रातः 8:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक राउमावि भम्भौरिया में बैठक आयोजित करने के आदेश जारी किए गए,जिससे प्रवेशोत्सव सघन अभियान का प्रथम चरण प्रभावित हुआ।

इस पर निदेशक ने विभागीय निर्देशों की अवहेलना करते हुए बैठक आयोजित करने एवं अभियान में बाधा उत्पन्न करने के कारण मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सांगानेर ग्रामीण के निलंबन तथा राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम 16 के तहत कार्रवाई प्रस्तावित कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।

राउमावि वाटिका के निरीक्षण में प्रधानाचार्य सारिका सिंघल बैठक में उपस्थित होने के कारण विद्यालय में अनुपस्थित पाई गईं।विद्यालय स्टाफ को प्रवेशोत्सव सघन अभियान की जानकारी का अभाव था तथा अभियान हेतु नियुक्त शिक्षकों में से चार शिक्षक बीएलओ एवं अन्य कार्यों में व्यस्त होकर अनुपस्थित थे।इस पर प्रधानाचार्य के विरुद्ध राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण,नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के नियम 17 के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान निदेशक ने डिजिटल प्रवेशोत्सव मॉड्यूल एप में आ रही तकनीकी समस्याओं का मौके पर समाधान करवाया तथा वाटिका के वार्ड संख्या 8 में स्वयं डोर-टू-डोर सर्वे का निरीक्षण किया।उन्होंने अभिभावकों से संवाद कर राजकीय विद्यालयों में उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी तथा बच्चों के प्रवेश के लिए प्रेरित किया।

राउमावि कुम्हारियावास,चाकसू के निरीक्षण में दो पंचायत सहायक लंबे समय से बीएलओ कार्य के नाम पर विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए।इस संबंध में उपखंड अधिकारी,चाकसू से दूरभाष पर प्राप्त जानकारी के आधार पर स्पष्ट हुआ कि वर्तमान में सभी बीएलओ को उपखंड कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश नहीं हैं।इसे गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक,जयपुर को संबंधित पंचायत सहायकों के निलंबन के निर्देश दिए गए।

इसी विद्यालय के व्याख्याता गिरिराज साहू द्वारा सघन प्रवेशोत्सव अभियान में लगाए जाने के बावजूद जनगणना ड्यूटी पर जाने एवं आदेशों की अवहेलना करने पर उनके विरुद्ध भी राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण,नियंत्रण एवं अपील) नियम,1958 के नियम 17 के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

राउमावि तितरिया के निरीक्षण में पाया गया कि प्रधानाचार्य शशिबाला सपरा द्वारा प्रवेशोत्सव सघन अभियान के लिए कोई ठोस योजना तैयार नहीं की गई तथा विभागीय दिशा-निर्देशों की अवहेलना की गई।इस पर उनके विरुद्ध भी नियम 17 के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई।

निदेशक ने स्पष्ट किया कि प्रवेशोत्सव अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारियों एवं शिक्षकों को पूर्ण जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सहकारी समितियों को व्यवसाय में वृद्धि कर आय बढ़ाने की आवश्यकता:प्रशासक,राजफेड

राजफेड की 69वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि संभव न्यूज इन राजस्थान सुनील