Home » जयपुर » एक दिवसीय कैरियर मार्गदर्शन एवं रोजगार शिविर का सफल आयोजन

एक दिवसीय कैरियर मार्गदर्शन एवं रोजगार शिविर का सफल आयोजन

76 अभ्यर्थियों का मौके पर ही हुआ चयन

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। राज्य सरकार के कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग की वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2025-26 के क्रियान्वयन के अंतर्गत उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय,जयपुर द्वारा शुक्रवार को राजकीय रामचन्द्र खेतान पॉलिटेक्निक महाविद्यालय,झालाना, जयपुर परिसर में एक दिवसीय कैरियर मार्गदर्शन एवं रोजगार शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीश नारायण निर्वाण,संयुक्त निदेशक एवं रोजगार मेला प्रभारी,रोजगार सेवा निदेशालय,राजस्थान,जयपुर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया।उन्होंने अपने प्रेरक उद्बोधन में युवाओं को कौशल उन्नयन एवं रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य विनोद जांगिड ने अतिथियों एवं नियोजकों का स्वागत करते हुए अभ्यर्थियों को करियर चयन एवं रोजगार संभावनाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।उप निदेशक,रोजगार विभाग, नवरेखा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए वर्तमान रोजगार परिदृश्य एवं उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डाला।वहीं राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के जिला कौशल समन्वयक राघवेन्द्र सिंह ने विभिन्न कौशल विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय,जयपुर की उप निदेशक नवरेखा ने बताया कि शिविर में लगभग 876 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने भाग लिया।इस दौरान 26 निजी क्षेत्र के संस्थानों द्वारा साक्षात्कार आयोजित किए गए,जिनमें 427 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन किया गया तथा 76 अभ्यर्थियों का मौके पर ही अंतिम चयन कर रोजगार के अवसर प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के अंत में राजकीय रामचन्द्र खेतान पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के सहायक निदेशक संजय माथुर ने सभी निजी संस्थानों के प्रतिनिधियों, अभ्यर्थियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सहकारी समितियों को व्यवसाय में वृद्धि कर आय बढ़ाने की आवश्यकता:प्रशासक,राजफेड

राजफेड की 69वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि संभव न्यूज इन राजस्थान सुनील