Home » Deeg » खोह में ग्राम रथ का आगमन,गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने संध्या चौपाल में सुनीं जनसमस्याएँ,मौके पर किए कई महत्वपूर्ण निर्णय

खोह में ग्राम रथ का आगमन,गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने संध्या चौपाल में सुनीं जनसमस्याएँ,मौके पर किए कई महत्वपूर्ण निर्णय

खोह में ग्राम रथ का आगमन,गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने संध्या चौपाल में सुनीं जनसमस्याएँ,मौके पर किए कई महत्वपूर्ण निर्णय

न्यूज इन राजस्थान डीग/जयपुर सुनील शर्मा
राज्य सरकार के सुशासन विजन को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से संचालित ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खोह में रात्रि चौपाल का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने शिरकत की। उन्होंने ग्राम रथ का अवलोकन कर ग्रामीणों से प्रशासन के 13 विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

गृह राज्य मंत्री ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए गोपाल कार्ड, विधवा पेंशन, पीएम आवास योजना, मातृ वंदना योजना और धन लक्ष्मी योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि का उल्लेख करते हुए बताया कि राज्य सरकार ने केंद्र की सम्मान निधि में 3000 रुपये की अतिरिक्त वृद्धि कर इसे 9000 रुपये कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिल रहे ऋण और उससे आ रहे आर्थिक सशक्तिकरण पर भी चर्चा करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

ग्रामीण युवाओं की शिक्षा और उज्जवल भविष्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गृह राज्य मंत्री ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि युवाओं को अब पढ़ाई के लिए गाँव से दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने खोह में 20 लाख रुपये की लागत से एक आधुनिक अटल ज्ञान केंद्र के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे आपसी सहमति से भूमि तय कर उसका समर्पण करें। ग्राम पंचायत द्वारा पट्टा जारी होते ही वे तुरंत 20 लाख रुपये की स्वीकृति जारी कर देंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस लाइब्रेरी का नियंत्रण स्कूल प्रशासन के पास रहेगा और इसके लिए प्रिंसिपल को शीघ्र आवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

विद्युत आपूर्ति की समस्या पर संज्ञान लेते हुए, गृह राज्य मंत्री ने पाया कि वर्तमान में खोह फीडर से तीन गाँव—खोह, नगला खोह और जीवनबास—जुड़े हुए हैं। इस पर उन्होंने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता से तुरंत वार्ता की और निर्देश दिए कि सोमवार तक खोह कस्बे का फीडर अलग करने का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए भिजवाएँ। उन्होंने कहा कि जीवनबास और नगला खोह का फीडर अलग होगा ताकि निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही, संध्या चौपाल में प्राप्त परिवादों के आधार पर बेढ़म ने आगामी अधिक मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिक्रमा मार्ग को सुगम बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को मार्ग में आ रही बाधाओं और अतिक्रमण को तुरंत हटाकर श्रद्धालुओं के लिए मार्ग में सॉफ्ट मिट्टी डलवाने का एक्शन प्लान बनाने को कहा ताकि परिक्रमार्थियों को कोई असुविधा न हो।

बुनियादी ढांचागत विकास और जनसमस्याओं के निस्तारण पर जोर देते हुए बेढ़म ने नगला खोह में पानी की टंकी निर्माण के संबंध में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को तलब किया और सुचारू जलापूर्ति टैंकरों की बजाय पाइपलाइन के माध्यम से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बस स्टैंड से क्रेशर तक सड़क के दोनों ओर 3 फीट ऊँची मिट्टी जमा होने के कारण बरसात का पानी दुकानों में भरने की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी को मुनादी करवाकर तुरंत सफाई और जल निकासी के निर्देश दिए गए।

गृह राज्य मंत्री ने खोह में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी के लिए गाँव के पाँच प्रतिष्ठित लोगों से कराने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि चौपाल में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया है और उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर संत नारायण दास बाबा, हरिबोल बाबा, भूरा बाबा, जारखोर के महंत लक्ष्मण दास बाबा सहित कई संत-महात्मा और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजकुमार कस्वां, उपखंड अधिकारी डीग मुकेश चौधरी, तहसीलदार जुगीता मीना, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी इशू नारंग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

“अज्ञान,भय,दुर्बलता और सीमाओं से मुक्त करती है शिक्षा”:वासुदेव देवनानी

“विद्या भवन के गौरवशाली अतीत की नींव पर बने भविष्य की इमारत” विद्या भवन में उत्कृष्ट विद्यार्थी सम्मान समारोह में