Home » जयपुर » क्राइम » पुलिस थाना बजाज नगर जयपुर पूर्व की बड़ी कार्यवाही

पुलिस थाना बजाज नगर जयपुर पूर्व की बड़ी कार्यवाही

दूरसंचार विभाग (BSNL) की टेलिफोन कनेक्शन लाईन को काटकर तांम्बे के वायर चुराने वाली गैंग को पकड कर 24 घंटे में किया वारदात का खुलासा

वारदात करने वाले 6 अभियुक्त गिरफ्तार

*न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा*
जयपुर। पुलिस उपायुक्त जिला जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा  ने बताया कि दिनांक 06.05.2026 को रात्रि के समय टॉक रोड पर टॉक फाटक पुलिया के नीचे से आमजन सुविधा के लिए गुजर रही टेलिफोन लाईन को काटकर तांम्बे के वायर चोरी होने की वारदात करने वाले अपराधियो की धर पकड हेतु आलोक सिंघल, अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के सुपरविजन एवं विनोद कुमार शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर के दिशा निर्देशन में जितेन्द्र कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना बजाज नगर जयपुर पूर्व के नेतृत्व में गिरवर सिंह उप निरीक्षक, भरतलाल कानि 8477, रामवतार कानि 11433, महेन्द्र कुमार कानि 10946 की गठित की गई।

टीम के सदस्यो द्वारा सी.एस.टी. टीम आयुक्तालय की टीम के साथ मिलकर टेलिफोन वायर चोरी करने वाली गैंग की तलाश करने के दौरान टोंक रोड पर टॉक फाटक पुलिया के पास केन्द्रिय विद्यालय के सामने रोड पर 6 लोग गैंती फावडो से रोड खोदते हुए मिले जिनसे पूछताछ की गई तो रोड खोदने की अनुमति का नगर निगम के आदेश प्रति दिखाई जिसको चैक किया तो वह अनुमति आदेश फर्जी होना प्रतीत होने पर शक के आधार पर उक्त 8 शख्सो से अलग-अलग गहनतापूर्वक पूछताछ की गई तो उक्त व्यक्तियो ने बताया कि यह लोग पहले तैकदार के साथ केबल गाढने का कार्य किया हुआ है जिनको दूर संचार विभाग की केबल लाईन के बारे में पहले से ही जानकारी होने के कारण मिराज वैकेदार के कहने पर केबल चोरी करने का कार्य कर रहे थे और नगर निगम का फर्जी आदेश भी मिराज तैकेदार ही बनाकर लाता था दिनांक 06.05.2026 को टॉक फाटक पुलिया के नीचे से दूर संचार विभाग की केबल लाईन चोरी करने की वारदात स्वीकार करने पर उक्त सभी अभियुक्तगण 1. मुजाहिद पुत्र हसीबुर रहमान उम्र 55 साल जाति मुस्लमान निवासी गांव पीचेली थाना पलासी जिला अरडिया बिहार 2. मुजफ्फर पुत्र मोहम्मद इस्माईल उम्र 41 साल जाति मुस्लमान निवासी गांव डेहटी ककोड़वा थाना पलासी जिला अरडिया बिहार 3. कदीर पुत्र धारू उम्र 50 साल जाति मुस्लमान निवासी गांव डेहटी ककोड़वा जिला अरडिया थाना पलासी बिहार 4. मंसूर पुत्र इस्फाक उम्र 36 साल जाति मुस्लमान निवासी गांव डेहटी ककोड़वा जिला अरडिया थाना पलासी बिहार 5. मसरूल पुत्र इस्फाक उम्र 29 साल जाति मुस्लमान निवासी गांव डेहटी ककोड़वा थाना पलासी जिला अरडिया बिहार 6. सरफराज पुत्र मोहम्मद फकरूदीन उम्र 25 साल जाति मुस्लमान निवासी डेहटी काकोड़वा थाना पलासी जिला अरडिया बिहार को प्रकरण संख्या 172/2026 धारा 303 (2) बीएनएस में गिरफ्तार किया तथा मुल्जिमान का न्यायालय से पीसी रिमाण्ड प्राप्त कर उनके कब्जे से चोरी किया हुआ 54 किलो तांबे जैसी घातु के तार एवं टेलिफोन वायर काटने के औजार दो गेंती, दो फावड़ा व एक आरी फनर किया बरामद।

*थाना बजाज नगर टीम के सदस्यः-*

* मुल्जिमान को गिरफ्तार करवाने में राजेन्द्र सिंह लांबा 7750 सी.एस.टी. टीम आयुक्तालय जयपुर एवं थाना बजाज नगर टीम सदस्य महेन्द्र कुमार कानि 10946 व रामवतार कानि 11433 की विशेष भूमिका रही है।

* *गिरफ्तारशुदा मुल्जिमान के नामः-*

1. मुजाहिद पुत्र हसीबुर रहमान उम्र 55 साल जाति मुस्लमान निवासी गांव पीचेली थाना पलासी जिला अरडिया बिहार।

2. मुजफ्फर पुत्र मोहम्मद इस्माईल उम्र 41 साल जाति मुस्लमान निवासी गांव डेहटी ककोड़वा थाना पलासी जिला अरडिया बिहार।

3. कदीर पुत्र धारू उम्र 50 साल जाति मुस्लमान निवासी गांव डेहटी ककोड़वा जिला अरडिया थाना पलासी बिहार।

4.मंसूर पुत्र इस्फाक उम्र 36 साल जाति मुसलमान निवासी गांव डेहटी ककोड़वा जिला अरडिया थाना पलासी बिहार।

5.मसरूल पुत्र इस्फाक उम्र 29 साल जाति मुसलमान निवासी गांव डेहटी ककोड़वा थाना पलासी जिला अरडिया बिहार।

6.सरफराज पुत्र मोहम्मद फकरूदीन उम्र 25 साल जाति मुसलमान निवासी डेहटी काकोड़वा थाना पलासी जिला अरडिया बिहार।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

“अज्ञान,भय,दुर्बलता और सीमाओं से मुक्त करती है शिक्षा”:वासुदेव देवनानी

“विद्या भवन के गौरवशाली अतीत की नींव पर बने भविष्य की इमारत” विद्या भवन में उत्कृष्ट विद्यार्थी सम्मान समारोह में