Home » सियासत » पूर्व मंत्री महेश जोशी की सुबह पांच बजे की गई गिरफ़्तारी पर अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया

पूर्व मंत्री महेश जोशी की सुबह पांच बजे की गई गिरफ़्तारी पर अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया

पूर्व मंत्री महेश जोशी की सुबह पांच बजे की गई गिरफ़्तारी पर अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। उस मामले में बोल चुका हूं मैं,पांच बजे सुबह उठा के ले आए,वो भाग रहा था क्या? ईडी ने बुलाया उनको ईडी का वहां गए,दो तीन दिन उनसे पूछताछ करी, अरेस्ट कर लिया। ये बुला लेते,बात करते,बात तो करते कम से कम,उनके बयान लेते,आप इमीडीअट्ली इस प्रकार से धमकाओगे, डराओगे तो यह नहीं भूलना चाहिए कि ये लोग सत्ता में कोई परमानेंट नहीं रहने वाले।  इनको गलतफहमी है। कोई भ्रष्ट है, कांग्रेस राज में करप्शन किया है, आप कार्रवाई करो,सजा सुनिश्चित करो,हमें कोई ऐतराज़ नहीं है,कोई हो,भले कोई भी किसी के कितने भी नजदीक हो।आप तो पता कीजिए भाई कौन करप्शन किया है,कहां किया है,ईमानदारी से जांच करवाओ।उसके बाद में आप कार्रवाई करो, सजा मिले सुनिश्चित करो।सब कुछ करो,हमें कोई ऐतराज़ नहीं है पर अगर आपने गलत तरीके से कार्रवाई करी,कल सत्ता इनकी भी नहीं रहने वाली।अधिकारी यही है। आज अधिकारी इनके कहने से काम कर रहे हैं।दबाव में काम कर रहे हैं। एसीबी तो पूरे दबाव में है।एसीबी डायरेक्टर,वो क्या है? डीजी साहब,  मैं उनको भी कहना चाहूंगा कि यह आपका तरीका गलत है,पूरी तरह डीजी साहब खुद दबाव में हैं।ऊपर से मैसेज आते हैं।नीचे के अधिकारी ऐसा माहौल बन गया है,डीजी चाहते हुए भी निष्पक्ष रूप से काम नहीं कर पा रहा है।अगर मुझे कोई पूछे जो मेरे पास इनफॉर्मेशन है वो यह है डीजी साहब खुद जो चाहता है निष्पक्ष होकर मैं काम करूं। वो बहुत भले आदमी हैं,मैं जानता हूं उनको,पर वो नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि इतना दबाव है,ऊपर से दबाव है और नीचे जो अधिकारी है वो उनको कॉपरेट नहीं कर रहे हैं। वो ऊपर की बात मान रहे हैं,जो ऊपर से इशारा होता है,धमकाने का होता है, डराने का होता है,दबाव होता है।उस चक्कर में वो आ गए हैं तो डीजी अकेला क्या करे? बहुत स्थिति खराब है।  एसीबी में दो ग्रुप बन गए हैं। आधे अधिकारी अच्छे लोग हैं, वो कहते हैं आप हमसे गलत काम करवा रहे हो, हम नहीं करेंगे। कई लोगों ने मना कर दिया है। कई लोग कहते हैं हमने दो तीन लोगों को अरेस्ट कर लिया गलत, हमें रात को नींद नहीं आती है। अगर कोई ऐसे अधिकारी वहां बैठे हो जो कहते हैं कि आपने, आपने हमसे गलत काम करवा दिया है। तीन लोग अरेस्ट किया, दो को किया, एक को किया, गलत किया हमने। हमें रात को नींद नहीं आती है। यह स्थिति बन जाए किसी एसीबी की, आज तक मैंने कभी नहीं देखी।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

गुजरात में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिया सोमनाथ महादेव का आशीर्वाद

सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सोमनाथ मंदिर आध्यात्मिक विरासत एवं राष्ट्रीय