Home » राजस्थान » कांग्रेस के प्रत्याशी सुदर्शन सिंह रावत की गारंटी, 20 माह में परियोजना के माध्यम से घर-घर पहुंचेगा पानी, देखिए ये खास रिपोर्ट

कांग्रेस के प्रत्याशी सुदर्शन सिंह रावत की गारंटी, 20 माह में परियोजना के माध्यम से घर-घर पहुंचेगा पानी, देखिए ये खास रिपोर्ट

राजसमंद: भीम देवगढ़ विधानसभा में इन दिनों चंबल के पानी के आने की चर्चा है, भीम विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी सुदर्शन सिंह रावत ने अपने कार्यकाल में पेयजल परियोजना का सुद्दढ़ीकरण और पुनर्वास कार्य चंबल परियोजना के रेट्रोफिटिंग को ना सिर्फ स्वीकृत कराया बल्कि काम की आधारशिला रखने के साथ ही 20 माह में परियोजना को पूरे होने की क्षेत्र की जनता को गारंटी दी है, चंबल परियोजना के माध्यम से घर घर पानी पहुंचेगा तो क्षेत्र के लोगों के सूखे कंठ भी तर होंगे, भीम देवगढ़ विधानसभा में पानी की समस्या से निजात मिलने की बात हो या फिर आने वाला समय युवाओं के लिए हो ऐसे कामों को लेकर अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रचार कर रहे.

भीम-देवगढ़-

भीम-देवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी का बढ़ता जनाधार…!

विधानसभा क्षेत्र में भागीरथी के जन्मदाता बने सुदर्शन सिंह रावत

हर घर में नल और हर घर में जल का वादा भी जल्द होने जा रहा पूरा

परियोजना के लिए स्वीकृत हुई है 1092.03 करोड़ की राशि

परियोजना का शिलान्यास के साथ हो चुका है काम शुरू

परियोजना के तहत भीम पंचायत समिति के 141 गांव और 633 ढाणियां है शामिल

देवगढ़ पंचायत समिति के 134 गांव और 194 ढाणियां भी है परियोजना में शामिल

पेयजल चंबल परियोजना से 3.50 लाख आबादी के घरों में पहुंचेगा पानी

भीम-देवगढ़ विधानसभा के 275 गांव और 875 ढाणियों को किया गया है शामिल

20 घरों तक की ढाणियों तक पहुंचेगा परियोजना के तहत पानी

1 हजार 4 सौ 60 किलोमीटर की पाइप लाइन बिछाकर पहुंचाया जाएगा घर-घर पानी

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines